Anupamaa: क्या जिंदगी और मौत के बीच फंसेगा अनुज? अब क्या करेगी अनुपमा? शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 9th August: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड्स में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। शो की कहानी में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुज की दिमागी हालत ठीक नहीं है जबकि अनु उसके साथ मजबूती से खड़े होने की कोशिश कर रही है।

आध्या को वापस चाहता है अनुज
शो में आए 6 महीने के लीप के बाद अनुज कपाड़िया को बताया गया है कि आध्या की मौत हो गई है और इससे वह सदमे में था। अब उसने कुछ भी करने की इच्छा खो दी है और वह केवल अपनी आध्या को वापस चाहता है।

anupamaa

लापता बेटी आध्या को ढूंढने निकलता है अनुज
वहीं अनु ने अनुज से वादा किया है कि वह आध्या को वापस लाएगी। हालांकि अनुज आशा भवन छोड़कर सोच में पड़ जाता है और भारी मुसीबत में फंसने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज कपाड़िया फिर से आशा भवन से लापता हो जाएगा। अनुज अपनी लापता बेटी आध्या को ढूंढने के लिए सड़कों पर घूमता नजर आएगा। अनुज को हर जगह केवल आध्या ही नजर आएगी।

जिंदगी और मौत के बीच फंसा अनुज
अनु को महसूस होगा कि अनुज खतरे में है क्योंकि उसने गलती से चार्जर पकड़ लिया था और उसे करंट का सामना करना पड़ा लेकिन अनुज पर बहुत बड़ा खतरा आ सकता है क्योंकि बिजली के तार छूने से उसकी मौत हो सकती है।

कॉलेज में रैगिंग का सामना करेगी मीनू
अब देखना होगा कि क्या अनु उसे समय रहते बचा पाएगी या फिर कोई और आएगा अनुज कपाड़िया की जान बचाने के लिए। मीनू को कॉलेज में रैगिंग का सामना करना पड़ेगा। वहीं सागर उसके बचाव में आएगा। वह गुंडों से लड़ेगा और मीनू को बचाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+