Anupamaa: सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जीत जाएगी अनुपमा, शो में होगा ये बड़ा धमाल

Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th May: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब उथल-पुथल मची हुई है। शो में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन दिनों शो में कई ट्विस्ट और टर्न्स भी देखे जा रहे हैं। वहीं अनुपमा और अनुज भी धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ रहे हैं।

डायरी ना मिलने पर परेशान होगी अनुपमा
दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज को यूं पास आता देखकर आध्या और श्रुति कोजलन हो रही है। वहीं बीते एपिसोड में आध्या गुस्से में आकर अनुपमा की डायरी फाड़ देती हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देख सकेंगे कि डायरी न मिलने पर अनुपमा काफी परेशान होती हैं। वहीं उसको परेशान होता देख अनुज उसे समझाएगा और उससे कहेगा कि बा की डायरी मैं ढूंढ दूंगा।

Anupamaa Serial

गुजराती डिश जजेस के समाने पेश करेंगी अनुपमा
अनुज अपनी अनुपमा से कहते हैं- तुम ये छोटी सी बात पर रोनो बंद करो और एक डायरी खो जाने से कुछ होगा, तुम जाओ और जीत कर आओ। इसके साथ ही अनुपमा कॉम्पिटिशन के लिए जाएंगी और वहां गुजराती डिश बनाकर जजेस के सामने पेश करेंगी। वहीं जजेस उसकी डिश को चखकर अपना फैसला सुनाएंगे।

'आप सब कुछ पा लेंगे या फिर खो देंगे'
शो में जज कहेंगे- आज का कॉम्पटिशन बहुत खास रहने वाला है क्योंकि आज या तो आप सब कुछ पा लेंगे या फिर सब कुछ खो देंगे। इस दौरान अनुपमा को सर्पोट करने के लिए किंजल, परि, बीजी और यशदीप भी इवेंट में जाएंगे।

सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जीतेंगी अनुपमा
वहीं दूसरी तरफ, अनुज टीवी पर सुपरस्टार शेफ का कॉम्पिटिशन देखेंगे। तभी वहां आध्या और श्रुति भी आ जाएंगे। तब आध्या कहेगी कि पॉप्स मुझे भी सुपरस्टार शेफ देखना है और देखते हैं आज क्या होता है। वहीं अनुपमा सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी जीत जाएंगी और इस ट्रॉफी को जीत कर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+