Anupamaa: टीटू की सच्चाई का पता लगाएगी अनुपमा, मदद के लिए आगे आएगा अनुज, शो में दिखेगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 6th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस सीरियल को खूब पसंद कर रहे हैं। ये शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर है और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इन दिनों सीरियल में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
डिंपी की शादी से खुश नहीं है वनराज
अनु शादी में शामिल होने के लिए इंडिया आ गई है लेकिन अब इस शादी में और भी ड्रामा देखने को मिल रहा है। वनराज इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है और चाहता है कि ये शादी किसी भी कीमत पर टूट जाए। उसे टीटू पर शक है, क्योंकि वनराज को लगता है कि वह कोई बड़ी बात सबसे छिपा रहा है।

टीटू को लेकर वनराज को मिलते हैं कई सबूत
वनराज टीटू के अतीत के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है। टीटू भी डिंपी और परिवार से बहुत बड़ी बात छुपा रहा था और उसे सब कुछ बता देना चाहता था लेकिन वनराज उन्हें अकेले समय नहीं बिताने देता। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शादी की तैयारियां चल रही हैं और वनराज को टीटू के बारे में कुछ पता चल गया है।
अनु को वनराज पर होगा शक
हालांकि, वह और सबूत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अनु को वनराज पर शक होता है क्योंकि अनु वनराज को टीटू के बारे में बात करते हुए सुन लेती है। अनु चाहती है कि शादी अच्छे से हो और उसे लगता है कि टीटू समर जैसा है।
शादी को रोकने की प्लानिंग बनाएगा वनराज
अनुपमा और देविका टीटू के बारे में बात करते हैं और तभी उन्हें एक महिला का फोन आता है जो टीटू के बारे में बात करना चाहती है। हालांकि अनु उस महिला से मिल नहीं पाती है। 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में वनराज शादी रोकने की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे।
अनुज करेगा अनु की मदद
अनुज इंडिया आएगा और अनु, देविका को उस महिला और टीटू के अतीत के बारे में पता लगाने में मदद करेगा। वहीं अनुज को अनु के साथ देख आध्या चिढ़ जाएगी और श्रुति को इसके बारे में बताएगी। अनु और अनुज को दूर रखने के लिए श्रुति इंडिया आने का प्लान बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications