Anupamaa Spoiler: क्या अनुज के साथ है प्रेम का कोई रिश्ता? आध्या की प्रेम कहानी में आएगा नया मोड़

Anupamaa Serial Spoiler Alert 5th November: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में फिलहाल अनु पर फोकस किया जा रहा है जो शाह परिवार के साथ रहती है और अपनी अनु की रसोई चलाती है। अनुज को विमान दुर्घटना में मृत बताया गया था लेकिन अनु इस पर विश्वास नहीं करती है। इसके बाद अनु को अनुज का एक पुराना लेटर मिलता है कि वह जल्द ही उसके पास लौट आएगा।

राही की जिंदगी में हुई प्रेम की एंट्री
वहीं अनुपमा अपनी बेटी आध्या उर्फ ​​राही को वापस पा लेती है। राही की जिंदगी में प्रेम की एंट्री हो चुकी है। प्रेम राही के प्यार में पड़ जाता है और उसकी देखभाल करना शुरू कर देता है। शो में प्रेम और राही की लव स्टोरी शुरू हो चुकी है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

प्रेम और आध्या की दिवाली पार्टी
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम और आध्या दिवाली पार्टी के दौरान शाह बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी लेंगे। लेकिन इसी बीच कुछ लड़के राही को चिढ़ाएंगे जिसे देखकर प्रेम को गुस्सा आ जाएगा।

राही को छेड़ने वाले गुंडों की पिटाई करेगा प्रेम
ऐसे में सीन में प्रेम एक धमाकेदार एंट्री करेगा और राही को बचाएगा। प्रेम उन लड़कों को खूब पीटेगा। इसके बाद दिवाली पार्टी शुरू होगी जिसमें लड़कियों बनाम लड़कों की डांस प्रतियोगिता होगी जिसमें प्रेम और आराध्या एक-दूसरे को चुनौती देंगे।

आध्या और प्रेम की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़
प्रेम और राही एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन,जल्द ही उनकी प्रेम कहानी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है। माही अब उनकी लव लाइफ में नई विलेन बन जाएगी। वह प्रेम के प्यार में पड़ चुकी है। ऐसे में वह आध्या की दुश्मन बन जाएगी।

अनुज के साथ है प्रेम का कोई खास रिश्ता
दूसरी तरफ प्रेम जो अनुपमा और उसके परिवार के साथ रह रहा है, वह अनु की रसोई का नया शेफ बन गया है। प्रेम को अनुपमा में शांति मिलती है और वह अपने व्यक्तित्व से उसका दिल जीत लेता है। वहीं प्रेम अनुपमा के कमरे में अनुज की तस्वीर देखकर चौंक जाएगा और उसे बहुत बड़ा झटका लगेगा। प्रेम को पता चलेगा कि अनुज अनुपमा का पति है जो सालों से लापता है। प्रेम का अनुज के साथ गहरा संबंध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+