Anupamaa: अनुपमा को ताने मारेगा वनराज, अनु को फोन करेगी टीटू की गर्लफ्रेंड
Anupamaa Serial Spoiler Alert 5th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों नया ड्रामा चल रहा है। अनु भारत आई है और उसने शाह हाउस में ग्रैंड एंट्री भी की है। इस समय लोग शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो में जल्द ही कई नए ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिलेंगे।
अनुपमा को ताने देगा वनराज शाह
ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि वनराज अनुपमा को शादी के रस्मों के बीच भर-भरकर ताने देता है। इस बीच अनुपमा को ये भी पता चल जाता है कि वनराज शादी में कोई नया कांड करने वाला है और इसी वजह से वह वनराज को रोकने की कोशिश करती है।

अंश को जनेऊ पहनाया जाएगा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह हाउस में अंश को जनेऊ पहनाया जाएगा। इस दौरान अनुपमा सबको जनेऊ का असली मतलब बताएगी, जिसके बाद अनुपमा सबसे भावेश के घर जाने को बोलेगी। तभी बापू जी उसे रोकने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अनुपमा बापूजी जी से कहने लगेगी कि वह अमेरिका जाने से पहले अपने भाई के साथ वक्त बिताना चाहती है। इस पर अनुपमा को वनराज ताने देने शुरू कर देगा।
इंडिया के लिए रवाना होगा अनुज
वनराज अनुसे कहेगा- अरे तुम वापस जाकर भी क्या करोगी। तब अनुपमा भी उसे करारा जवाब देते हुए कहेगी- मैं इंसाफ के लिए वहां जरूर जाऊंगी। ये सुनकर बापू जी खुश हो जाएंगे। दूसरी तरफ अनुज भी आध्या के साथ इंडिया के लिए निकलने लगेगा। तब श्रुति उससे कहेगी कि इंडिया जाकर यूएस मत भूल जाना। इसके बाद दोनों कार में बैठकर जाने लगेंगे। तभी आध्या श्रुति से कहेगी- मंडप तैयार रखना। हम आते ही आपकी और पॉप्स की शादी करेंगे।
अनुपमा को फोन करेगी टीटू की गर्लफ्रेंड
इसके साथ ही अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जब देविका के साथ बैठकर वक्त बिता रही होगी, तभी उसे एक लड़की का फोन आएगा और वो उसे भेजी हुई लोकेशन पर मिलने को बोलेगी। साथ ही वो लड़की अनुपमा को बताएगी कि उसे तपिश के बारे में कुछ बात करनी है। इसके बाद अनुपमा और देविका हिम्मत करके उस लड़की से मिलने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications