Anupamaa: अनुपमा को वापस मिलेगी सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी, टीटू और डिंपी नई शुरुआत करेंगे
Anupamaa Serial Spoiler Alert 5th July: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन एक नया हंगामा हो रहा है। शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि वनराज के बिना अनुपमा टीटू और डिंपी की शादी करवा देती है। वहीं शादी के बाद टीटू और डिंपी वनराज के पास जाते है और उससे माफी मांगते हैं।
टीटू और डिंपी नई शुरुआत करेंगे
अनुपमा भी वनराज से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वनराज अपने रूम से बाहर नहीं आता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि टीटू और डिंपी अपनी लाइफ की नई शुरुआत करेंगे और दोनों की सुहागरात होगी। हलांकि, पहले टीटू काफी नर्वस होगा। लेकिन फिर वह डिंपी के साथ रोमांटिक डांस करेगा। तभी रूम में अंश आ जाएगा।

टीटू अंश को स्कूल के लिए तैयार करेगा
इसके बाद टीटू अंश के साथ खेलने लगेगा। अगले दिन टीटू अंश को स्कूल के लिए तैयार करेगा और फिर वह सबके लिए ब्रेकफास्ट भी बनाएगा। ये देखकर सब लोग खुश हो जाएंगे। हलांकि, वनराज चिढ़कर वहां से चला जाएगा। इसके बाद वह अंश से कहेगा- चलो अंश मैं तुम्हें स्कूल छोड़ देता हूं।
अनुज को अमेरिका चलने के लिए बोलेगी आध्या
वहीं दूसरी तरफ अनुज और आध्या एक साथ होटल में बैठकर ब्रेकफास्ट करेंगे। तभी आध्या अनुज को फिर से अमेरिका चलने के लिए बोलेगी जिसके बाद अनुज आध्या से कहेगा है कि वह आज ही वापसी की टिकट करवाएगा। वहीं फिर दोनों शाह हाउस चले जाएंगे। इस बीच शाह हाउस में बा, बिजी और यशदीप को मिठाई का डब्बा देंगी। इस दौरान दोनों के बीच मस्ती भरी नोक-झोंक भी होगी।
अनुपमा को वापस मिलेगी सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी
तभी वहां पर सुपरस्टार शेफ के जज आएंगे और वह अनुपमा को सुपरस्टार शेफ की ट्रॉफी वापस करेंगे। इस मौके पर सभी लोग खूब खुश होंगे। हलांकि, अनुपमा भी वापस ट्रॉफी पाकर काफी जोर-जोर चिल्लाने लगेगी और ये सब देखकर वनराज को जलन होगी।












Click it and Unblock the Notifications