Anupamaa: क्या अनुज से शादी करने से पहले ही मर जाएगी श्रुति? अनु को लेकर बदलेगी आध्या की सोच

Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th May: टीवी शो 'अनुपमा' में पिछले कुछ दिनों से लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल अनुपमा अनुज कपाड़िया के घर में रह रही हैं। अनु अपनी बेटी आध्या और अनुज की मंगेतर श्रुति की देखभाल करने के लिए कपाड़िया हाउस में ठहरी हुई हैं।

क्या शादी से पहले मर जाएगी श्रुति?
शो में देखा जा रहा है कि श्रुति अनुज कपाड़िया से शादी करने के लिए पागल हो रही हैं। शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं लेकिन श्रुति को गोली लग गई है। इसके बाद से लगातार श्रुति की हालत खराब ही हो रही है। तो क्या अब अनुज और अनुपमा फिर से एक हो जाएंगे और श्रुति सब कुछ खो देगी।

Anupamaa

शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
वहीं श्रुति ने एक सपना भी देखा था जिसमें अनुज, अनु और आध्या एक परिवार बनकर साथ रह रहे थे। अब ऐसा कहा जा रहा है कि शो में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है कि अनुज कपाड़िया के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले ही श्रुति मर जाएगी।

आध्या अपनी मां से नफरत करेन लगेगी
अनुपमा आध्या की देखभाल करेगी लेकिन श्रुति सात फेरों से पहले ही मर जाएगी। आने वाले एपिसोड में अगर ऐसा हुआ तो क्या आध्या फिर से हर चीज के लिए अनुपमा को दोषी ठहराएगी। आध्या अपनी मां से नफरत करती है क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसे पांच साल पहले छोड़ दिया था।

आध्या के लिए कपाड़िया हाउस में रह रही है अनुपमा
आपको बता दें कि आध्या को अक्सर पैनिक अटैक आते हैं। अनुपमा का कपाड़िया हाउस में आना सिर्फ आध्या के साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए एक मौका है। शो में ट्विस्ट के साथ अब देखना होगा कि श्रुति के निधन के बाद क्या आध्या एक बार फिर अपनी मां के खिलाफ हो जाएगी और हर चीज के लिए उसे दोषी ठहराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+