Anupamaa Spoiler: आध्या पर लगेगा पैसे चोरी करने का आरोप, अनु को ताने मारेगी बा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 2nd November: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि शो में लीप आने के बाद से लोग इसकी कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा अपने आंगन में अनु की रसोई शुरू करती है और नए शेफ के रूप में प्रेम को रखती हैं।

प्रेम बनेगा अनु की रसोई का नया शेफ
प्रेम को नए शेफ के रूप में देखकर शाह परिवार के लोग भड़क जाते हैं और अनुपमा को ताना मारने लगते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जानकी को अपने परिवार के साथ बैठाकर खाना खिलाएगी और ये देखकर बा भड़क जाएंगी। फिर अनुपमा को खूब सुनाएंगी।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

बा से पैसे मांगेगी अनुपमा
इस दौरान वहां बैठकर राही भी खाना खाएगी। तभी उसके पास फोन आएगा और उसे पता चलेगा कि आश्रम में एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई है। जिसे जानकर वह परेशान हो जाएगी। फिर अनुपमा उसे पैसे देने का वादा करेगी। हालांकि बा ऐसा नहीं होने देंगी। इसके बाद जैसे ही तोषू ऑर्डर की डिलीवरी के पैसे लेकर आएगा, तो उससे बा सारे पैसे ले लेंगी और अनुपमा को नहीं बताएंगी।

बेटी डॉली को पैसे दे देगी बा
बा वो सारे पैसे अपनी बेटी डॉली को खर्च करने को दे देंगी। दूसरी तरफ अनुपमा पैसों का इंतजार करेगी और बार-बार दरवाजे की तरफ देगी। लेकिन बा उसे कुछ नहीं बताएंगी। तभी डॉली, किंजल और पाखी शॉपिंग करके आएंगे और आध्या को लगेगा कि उन तीनों को पैसे अनुपमा ने दिए हैं। वहीं इस दौरान अनुपमा अपनी मां को बाते सुनाने लगेगी।

बा से पैसे चोरी कर लेगी आध्या
फिर अनुपमा बार बार बा से पैसे मांगेगी। लेकिन बा नहीं देंगी और उसे खूब खरी खोटी सुनाएंगी। दूसरी तरफ, ईशानी बा के कमरे में जाकर पैसे चुराने की कोशिश करेगी। लेकिन वो आध्या को देखकर वह छुप जाएगी। इसके बाद आध्या वह पैसे चोरी करके चली जाएगी और ईशानी उसका वीडियो बना लेगी। फिर ईशानी ये वीडियो सभी को दिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+