Anupamaa: टीटू और डिंपी की शादी होगी कैंसिल, बेटी को सपोर्ट करेगी अनुपमा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 2nd July: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में हर एक एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। फिलहाल सीरियल का ट्रैक डिंपी और टीटू की शादी के बारे में चल रहा है। शाह हाउस में शादी-वाला माहौल चल रहा था, परेशानी भी चल रही थी, क्योंकि वनराज डिंपी और टीटू की शादी को बर्बाद करने का प्लान बना रहा था।

फेरों के समय वनराज करेगा चौंकाने वाला खुलासा
आखिरकार फेरों के दौरान वनराज ने अपने प्लान को अंजाम दिया और वह टीटू की मां को घर में ले आया है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में टीटू की मां आखिरकार सच्चाई का खुलासा करेंगी और बताएंगी कि उन्हें 'अपराधी' क्यों कहा जाता है। टीटू बताएगा है कि उसकी मां पिछले पंद्रह सालों से जेल में है क्योंकि उस पर उसके पिता की हत्या का आरोप है।

anupamaa

टीटू की मां ने की थी उसके पिता की हत्या
टीटू का पिता शराबी था। उसकी मां को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था लेकिन एक दिन टीटू को पिटाई से बचाने के लिए उसकी मां ने एक चाल चली, जिससे अनजाने में उसके पिता की मौत हो गई। तब से वह जेल में है।

डिंपी खुद को कमरे में बंद कर लेगी
वनराज इस कहानी पर विश्वास नहीं करेगा और टीटू और डिंपी की शादी कैंसिल कर देगा। इस बात को जानने के बाद अनुपमा, अनुज कपाड़िया और सभी घरवाले शॉक्ड हो जाएंगे। डिंपी भी इस सब से काफी हैरान हो जाएगी। इसके बाद डिंपी खुद को कमरे में बंद कर लेगी। अनुज, अनु और घर के सभी लोग उसके पीछे दौड़ेंगे और उससे बात करेंगे। अनुपमा फिर सभी से उसे डिंपी के साथ अकेला छोड़ने के लिए कहेगी।

अनु करेगी डिंपी का सपोर्ट
डिंपी अनुपमा से कहेगी कि वह अब अपने बारे में सोचना चाहती है। वहीं अनुपमा उसे समझाएगी कि वह उसका सपोर्ट करने के लिए मौजूद है। बाद में अनुपमा डिंपी को टीटू के सामने मंडप में लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+