Anupamaa Spoiler: 'अनु की रसोई' को मिलेगा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, राही और माही में जमकर होगी बहस
Anupamaa Serial Spoiler Alert 29th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में लीप आने के बाद लोगों को सीरियरल की कहानी काफी पंसद आ रही है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप पर बना हुआ है।
मसालों में गड़बड़ी की पोल खोलेगा प्रेम
बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि आधी रात को पाखी और तोषू मिलकर राही के लाए हुए मसालों में मिलावटी मसाला मिक्स कर देते हैं। लेकिन जैसे ही अगले दिन जानकी बैन और प्रेम खाना बनाते हैं, तब उन्हें समझ आ जाता है कि जरूर किसी ने मसालों में कुछ गड़बड़ी की है।

'अनु की रसोई' को मिलेगा बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम राही के बारे में सोच-सोचकर काफी परेशान होने लगेगा। तभी उसे माही मिल जाएगी और माही उससे सवाल करने लगेगी। तब प्रेम माही को दो-चार बातें सुनाकर चला जाएगा। उधर राही की मुलाकात सत्तू से होगी।
सत्तू राही को नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताएगा
सत्तू राही को अपने काम के बारे में बताएगा। साथ ही राही को एक नए कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी बताएगा। इस बीच माही की दोस्त भी उसको कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताएगी। जिसके बाद दोनों उसी कॉन्ट्रैक्ट का अलग-अलग बैठकर फॉर्म भरेंगे।
राही से माफी मांगने के लिए लेटर लिखेगा
वहीं प्रेम राही के लिए सॉरी वाला लेटर लिखेगा लेकिन राही उस लेटर को बिना पढ़े उसे छोड़ देगी और वो लेटर माही को मिल जाएगा। इस लेटर को देखकर माही काफी खुश हो जाएगी और माही को लगेगा कि प्रेम ने ये लेटर उसके लिए लिखा है।
कॉन्ट्रैक्ट को लेकर राही और माही में होगी बहस
इसके बाद राही और माही में कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बहस हो जाएगी। तब अनुपमा आकर उन्हें समझाने की कोशिश करेगी और बोलेगी- चाहे मैं करूं या तू बात तो एक ही है। लेकिन राही बोलेगी कि नहीं है, आपका तरीका अलग और मेरा अलग है।
प्रेम और राही को देखकर माही को होगी जलन
अनुपमा माही के साथ मिलकर नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए खाना बनाएगी और इधर प्रेम-राही के मिलकर खाना तैयार करेंगे। लेकिन प्रेम और राही को यूं साथ देखकर माही को जलन होने लगेगी। उसे गुस्सा आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications