Anupamaa: वनराज के सामने तोषू को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, यशदीप से पार्टनरशिप तोड़ेगी अनु

Anupamaa Serial Spoiler Alert 29th May: टीवी सीरियल अनुपमा पिछले कुछ समय से टीआरपी लिस्टमें नंबर वन पर बना हुआ है। इस सीरियल को लोग खूब पसंद कर रह हैं। इस शो में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब तक आपने देखा होगा कि अनुपमा के रेस्तरां में कुछ लोग पहुंच जाते हैं और पूरा तोड़-फोड़ मचा देते हैं। इस बीच अनुपमा और बीजी को पत्थर लग जाता है, जिससे अनुपमा बेहोश हो जाती है। इसके बाद अनुज उसे हॉस्पिटल लेकर जाता है।

वनराज के सामने तोषू को मारेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा तोषू के घर जाएगी और उसे जोरदार थप्पड़ मारेगी। वहीं ये सब देखकर वनराज भड़क जाएगा और फिर अनुपमा से तोषू को छोड़ने के लिए कहेगा। हालांकि, उसके कहने पर भी अनुपमा शांत नहीं होगी और फिर तोषू को एक और थप्पड़ जड़ देगी।

anupamaa

तोषू कबूल करेगी अपनी गलती
इसके बाद वहां पर बापू जी आ जाएंगे और उससे कहेंगे कि सच-सच बता किसने किया है। फिर तोषू भी गुस्से में आकर बोलेगा- हां मैंने किया है और आप यही सुनना चाहती हैं ना। जिसको बुलाना है आपको बुला लीजिए लेकिन ये बात आपको साबित करनी पड़ेगी और अगर आपने साबित नहीं किया, तो मैं आपके ऊपर मानहानि का केस लगा दूंगा।

यशदीप से पार्टनरशिप तोड़ेगी अनुपमा
इस तमाशे के बाद अनुपमा यशदीप के घर जाएगी और वहां जाकर यशदीप से पार्टनरशिप तोड़ लेगी। हालांकि वह कोई भी प्रॉफिट की डिमांड नहीं करेगी। वहीं दूसरी तरफ, वनराज शाह कहेगा कि अनुपमा इस शादी में नहीं आएगी। तब डिंपी कहेगी कि अगर मां मुझे दुल्हन नहीं बनाएंगी ,तो मैं दुल्हन ही नहीं बनूंगी। मुझे इस शादी में मां चाहिए और उनका आशीर्वाद भी चाहिए।

अनु को देखकर गुस्सा हो जाएगी श्रुति
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा यशदीप से बात करने के बाद अनुज के घर पहुंचेगी। वहीं श्रुति अनुपमा को जलाने के लिए जानबूझकर अनुज को हग करके रखेगी और ये देखकर अनुपमा साइड से निकलने लगेगी। तभी अनुज उसे देख लेगा और श्रुति को छोड़कर उसके पास चला जाएगा।

अनुज का घर छोड़ेगी अनुपमा
तभी वहां आध्या आ जाएगी और फिर अनुपमा को हमेशा के लिए यहां से जाने को कहेगी। इसके साथ ही आध्या बताएगी कि कैसे अनुपमा की वजह से उसे और परी को स्कूल में लोग बुली किया जाता है। आध्या की बात सुनने के बाद अनुपमा अनुज का घर छोड़ने का फैसला करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+