Anupamaa: गुस्साए लोग अनुपमा पर करेंगे पत्थरबाजी, अनु के साथ रहने का फैसला करेगा अनुज
Anupamaa Serial Spoiler Alert 28th May: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। ये शो इन दिनों टीआरपी चार्ट में टॉप पर है और सीरियल में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।
अनु का साथ देगा अनुज
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा को एक बार फिर काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ेगा। वहीं आध्या और श्रुति अनुज को वापस ले जाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह बोलता है कि वह अनु के लिए मौजूद है और वह उसका साथ देगा।

गुस्साए लोग अनुपमा पर करेंगे पत्थरबाजी
अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि स्पाइस एंड चटनी रेस्तंरा के बाहर गुस्साए लोग अनु पर पत्थरबाजी करने लगेंगे, जिस वजह से अनु के सिर पर पत्थर लगेगा और वह बेहोश हो जाएगी। इसके बाद स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बंद हो जाता है और अनु की सुपरस्टार शेफ ट्रॉफी भी छीन ली जाती है। लोग अनु पर पत्थर फेंकने लगते हैं और बीजी को चोट लग जाती है। अनु बीजी को देखकर बेहोश हो जाती है। अनुपमा के ऊपर हुई पत्थरबाजी से उसे काफी चोट लग जाएगी।
अनु की सेवा करेगा अनुज
चोट लगने के बाद अनुज अनु को अस्पताल ले जाता है जबकि आध्या और श्रुति उसके लिए परेशान हो जाती हैं। फिर अनुज पूरे समय अनु के साथ रहने का फैसला करेगा। वह उसका सपोर्ट करेगा और उसे अकेला नहीं छोड़ेगा जबकि आध्या और श्रुति चाहती हैं कि वह उससे दूर रहे।
श्रुति को अनुपमा से होगी जलन
दूसरी तरफ श्रुति कॉल पर किसी से अनु के बारे में बात करेगी। श्रुति ही अनु को परेशान करने का पूरा प्लान बनाएगी। श्रुति अनु के लिए और अधिक मुसीबतें पैदा करेगी। उसे भारत वापस जाने के लिए मजबूर भी करेगी। वहीं अनुज अपनी शादी की तैयरियां छोड़कर अनु के पास हॉस्पिटल में मौजूद रहेगा और उसका ध्यान रखेगा। ये सब देखकर श्रुति को काफी जलन महसूस होगी।












Click it and Unblock the Notifications