Anupamaa: अनु को डांस करता देख अनुज होगा परेशान, कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 26th July: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो में अनु और अनुज कपाड़िया फिर से एक हो गए हैं लेकिन अनुज को अनुपमा के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
अनुपमा और अनुज की जिंदगी बदल गई है
शो में 6 महीने का लीप आ गया है और ऐसे में अनुपमा और अनुज की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। अनु ने अब अपने सभी रिश्तेदारों से दूरी बना ली है और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की मदद कर रही है। वहीं अनुज कपाड़िया की याददाश्त चली गई है।

अनुज की याददाश्त वापस लाने की कोशिश कर रही है अनुपमा
अनुज का मानना है कि उनकी बेटी आध्या अब जिंदा नहीं है और ऐसे में उसकी जीने की इच्छा पूरी तरह से खत्म हो गई है। शो में दिखाया गया है कि अनु अनुज से मिलती है और उसकी हालत देखकर चौंक जाती है। वह अब अनुज की याददाश्त वापस लाने की कोशिश कर रही है।
खुशी के पलों की याद दिलाएगी अनुपमा
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अनुज कपाड़िया को इस उम्मीद के साथ अपने खुशी के पलों की याद दिलाएगी कि वह वापस नॉर्मल हो जाए। अनु उसे अपनी शादी की तस्वीरें और सारी यादें दिखाएगी। वह डांस भी करेगी। अनु को हमेशा डांस करना पसंद था और अनुज उसकी इस कला से दीवाना हो जाता था।
पैर में दर्द होते हुए भी डांस करेगी अनुपमा
हालांकि शो में लीप के बाद ये दिखाया जा रहा है कि अनु के पैर में चोट लगी है और उसे चलने में परेशानी होती है। वह अक्सर लंगड़ा कर चलती है। हालांकि, इन सबके बावजूद अनु सिर्फ अपने अनुज के लिए परफॉर्म करेगी।
आध्या के मरने के बारे में बताएगा अनुज
जब अनुज अनु को दर्द में देखेगा तो वह परेशान हो जाएगा। अनुज कपाड़िया अनुपमा को आध्या के मरने के बारे में बताएगा। अनुज कहेगा कि अंकुश और बरखा ने ही उसे बताया था कि आध्या भगवान के पास चली गई है। अनुज ने इस बात पर विश्वास कर लिया और एक मंदिर में बांसुरी बजाने का फैसला किया। वहीं अनुपमा आध्या के बारे में खोजबीन करना शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications