Anupamaa Spoiler: मीनू की शादी का ऐलान करेगी डॉली, अनुपमा लेगी बड़ा फैसला

Anupamaa Serial Spoiler Alert 25th September: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अनुपमा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सीरियल में अनुपमा के सामने मीनू और सागर की लव स्टोरी का खुलासा हो जाता है।

तोषू और सागर के बीच हाथापाई
पाखी और तोषू, अनुपमा के सामने मीनू और सागर की लव स्टोरी की बात काफी ड्रामे के साथ रखते हैं। इतना ही नहीं तोषू सागर पर चोरी का आरोप भी लगा देता है, जिसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हो जाती है और अनुज बीच में आकर दोनों को अलग करता है।

anupamaa

मीनू की शादी का ऐलान करेगी डॉली
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज अनुपमा को समझाएगा और बताएगा कि सागर और मीनू भी समझदार हैं। अनुपमा अनुज के सामने अपना दर्द बयां करेगी और बोलेगी कि उसने जरूर कोई पाप किए होंगे तभी उसके दुख खत्म नहीं हो रहे हैं। इसी दौरान डॉली आशा भवन में मीनू की शादी का ऐलान कर देगी और किसी की भी न सुनने की बात करेगी।

तोषू और पाखी मिलकर सागर को भड़काते हैं
दूसरी तरफ अनुज अनुपमा को समझाएगा कि उसे मीनू और सागर को समझना चाहिए। वह सागर और मीनू से नाराज रह सकती है लेकिन उन्हें प्यार करने से मना नहीं कर सकती है। उसे मीनू और सागर के प्यार को समझना चाहिए। इसी बीच तोषू और पाखी मिलकर सागर को भड़काएंगे और मीनू के लिए लड़का सिलेक्ट करेंगे।

अनुपमा लेगी बड़ा फैसला
वहीं अनुपमा डॉली को सही ठहराएगी और बोलेगी कि हर मां चाहती है उसकी बेटी की शादी बड़े घर में हो। तब अनुज अनुपमा को समझाएगा लेकिन अनुपमा मानेगी कि अगर मीनू और सागर परिवार के खिलाफ जाकर कुछ करते हैं तो ये गलत होगा। डॉली और बा मीनू को समझाएंगे और सागर को भूलने की सलाह देंगे।

लव मैरिज को गलत बताते हैं
डॉली और बा, लव मैरिज को गलत बताते हैं और बा इज्जत की बात करेंगी। तब मीनू बा को आईना दिखाएगी। मीनू बोलेगी कि अभी हम मामी के टुकड़ों पर पल रहे हैं। पूरे मोहल्ले के सामने सारा समान घर से बाहर फेंक दिया गया। मामू पैसे लेकर भाग गए और आप इज्जत की बात कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+