Anupamaa: अनुज को पागलखाने भेजने का प्लान करेगा वनराज, आध्या का सच आएगा सामने

Anupamaa Serial Spoiler Alert 25th July: इस समय 'अनुपमा' सबसे पॉपलुर टीवी शोज में से एक है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों शो में काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में खूब हाई वॉल्टेज ड्रामा चल रहा है।

अनु से बदला लेने का प्लान बनाएगा वनराज
शो के अपकमिंग एपिसोड में वनराज अनु से सही बदला लेने का प्लान बना बनाएगा क्योंकि वह अनुज को पागलखाने भेजने की साजिश रच रहा है। बीते एपिसोड में अनु और अनुज आमने-सामने आ गए हैं, लेकिन लीप के बाद शो की कहानी बदल गई है। भिखारी बना अनुज आध्या के गायब होने के बाद अपनी मानसिक स्थिति खो देता है।

anupamaa

यशदीप को पता चलेगी आध्या की सच्चाई
वहीं अनुपमा सबके सामने सच लाने का वादा करती है। अनुपमा को लगता है कि अनुज की मानसिक स्थिति के पीछे अंकुश और बरखा ही जिम्मेदार हैं। दूसरी तरफ यशदीप आध्या का पता लगाएगा और उसे पता चलेगा कि वह मरी नहीं है, बल्कि जिंदा है। वह बताएगा कि वह एक हॉस्टल में रह रही है। किंजल और टीटू को अनुज के लिए बुरा लगेगा। अनुपमा अनुज के लिए आध्या को वापस लाने का वादा करेगी।

अनुज नंदिता की बेटी को करेगा किडनैप
अपकमिंग एपिसोड में अनुज नंदिता की बेटी आशा के साथ एक मजबूत रिश्ता महसूस करता है और उसकी देखभाल करता है। उसे लगता है कि आशा उसकी आराध्या है और वह उसे आशा भवन से बाहर ले जाता है। वहीं नंदिता को लगता है कि अनुज ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया है। ये सब देखने के बाद अनु अपने अनुज की जिंदगी बदलने का फैसला करेगी।

अनुज को पागलखाने भेजेगा वनराज
वनराज अनुपमा से बदला लेने का प्लान बनाता है। जब उसे पता चलेगा कि अनुज वापस आ गया है और आशा भवन में रह रहा है तो वह उसे पागलखाने भेजने के लिए साजिश रचेगा। वनराज सारी हदें पार करेगा और अपनी भलाई के लिए अनुपमा को चोट पहुंचाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+