Anupamaa: मां पर अनुज की मौत का इल्जाम लगाएगी आध्या, अनुपमा को पता चलेगा 'अनु की रसोई' का सच
Anupamaa Serial Spoiler Alert 23rd October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी में लीप आ चुका है और अब कई ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिल रहे हैं।
अनुपमा और आध्या की मुलाकात
बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा और आध्या की मुलाकात हो जाती है। लेकिन आध्या अनुपमा को अपनी मां मानने से इनकार कर देती है और उसकी खूब बेइज्जती करती है। साथ ही अपनी मां का श्राद्ध भी कर देती है।

अनु पर लगेगा अनुज की मौत का आरोप
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपनी बेटी आध्या से बार-बार पूछेगी कि वह उसे क्यों छोड़ कर गई। इस पर राही यानी आध्या बोलेगी कि आपकी वजह से मैं घर छोड़ कर गई थी और आप ही मेरे पापा यानी अनुज की मौत की जिम्मेदार हैं।
अनुपमा पर भड़क जाएगी आध्या
वहीं ये सब देखकर प्रेम काफी इमोशनल हो जाएगा। इस पर अनुपमा बोलेगी कि मेरे अनुज का एक्सीडेंट हुआ था। मैं जिम्मेदार कैसे हो सकती हूं। फिर आध्या बोलेगी कि सिर्फ आपकी वजह से मैं पापा से आखिरी बार मिल तक नहीं पाई और उन्हें देख तक नहीं पाई। वो मुझसे बिना मिले, इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
बेटी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाएगी अनु
इसके बाद अनुपमा बेटी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाएगी और उसे बोलेगी कि प्लीज अनुज के लिए मेरे साथ चले। अंश के लिए घर चले।अंश की क्या गलती हैं और अंश यहां साथ आया है। हालांकि आध्या अपनी मां की एक नहीं सुनेगी और अनुपमा को छोड़कर चली जाएगी।
आश्रम में गुंडे लेकर पहुंचेगा गंगवानी
दूसरी तरफ आश्रम में गंगवानी गुंडे लेकर पहुंच जाएगा और वह व्यास को बताएगा कि 7 दिन पहले की बजाए उसने आज ही आश्रम खाली कराने का फैसला किया है। व्यास उनके पैर पड़ेगा लेकिन वह उसकी एक बात नहीं मानेगा और आश्रम का सामान बाहर निकाल कर फेंकने लगेगा।
अनुपमा को रसोई का सच बताएगा तोषू
वहीं तोषू उन मसालों को दुकानों पर बेचने का फैसला लेगा जिसे लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। लेकिन लीला उसे ऐसा करने से रोकेगी। हालांकि तोषू उसकी एक नहीं सुनेगा। इसके बाद डॉली आकर तोषू को समझाएगी कि वह 'अनु की रसोई' के बारे में अनुपमा को बता दे। इसके बाद तोषू अनुपमा को फोन करेगा और उसे बता देगा कि जो ऑर्डर हमने डिलीवरी किया था, वो वापस आ गया। ये सुनकर अनुपमा हैरान हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications