Anupamaa Spoiler: पाखी को घर से निकाल देगी अनुपमा, राही 'अनु की रसोई' में मांगेगी 50 फीसदी हिस्सा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 23rd November: इस समय टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में खूब हंगामा चल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आपको फुलऑन ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा को पता चल जाएगा कि कॉम्पिटिशन में जो गड़बड़ी हुई है उसके पीछे पाखी का हाथ था।
पाखी पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा
इसके बाद अनुपमा का गुस्सा फूटेगा और वह पाखी को उन टूट हुए घूंघरुओं पर वैसे ही नाचने के लिए कहेगी जैसे राही नाच रही थी। राही को जब ये बात पता चलेगी कि पाखी ने ये गंदी हरकत की है तो वह अनुपम से और ज्यादा नफरत करने लगेगी।

पाखी को घर से निकाल देगी अनुपमा
वहीं राही शाह परिवार के किसी सदस्य की कोई बात नहीं सुनेगी और पाखी पर अपना गुस्सा उतारेगी। इसके बाद अनुपमा पाखी को घर से निकाल देगी। अनुपमा पाखी का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकालेगी और दरवाजा बंद कर देगी। इस पर लीला फिर से अनुपमा को ताना देते हुए कहेगी कि वह पराई बेटी के लिए अपनी बेटी के साथ बुरा बर्ताव कर रही है।
घर के दरवाजे पर प्रेम के साथ खड़ी होगी राही
इसके बाद कोई दरवाजे पर जोर जोर से पीटने लगेगा। अनुपमा जब दरवाजा खोलेगी तो देखेगी कि दरवाजे पर राही खड़ी है और उसका हाथ प्रेम ने थामा हुआ है। इसके बाद दरवाजे पर खड़े होकर राही अनुपमा से कहेगी- आप मुझसे बहुत प्यार करती हैं तो मेरी एक बात जरूर मान लेंगी।
अनुपमा के हाथ में कागज रखेगी राही
इस पर अनुपमा अपना सिर हिलाएगी और हां कहेगी। तब राही अनुपमा के हाथ में कुछ कागज रख देगी। इसके बाद राही अनुपमा से उन कागजों पर साइन करेन के लिए कहेगी। शाह हाउस के लोग ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि अनुपमा के हाथ में कौन से कागज दिए गए हैं।
अनुपमा की बिजनेस पार्टनर बनना चाहती है राही
वहीं डॉली के पूछने पर राही बताएगी कि ये कागज बिजनेस पार्टनरशिप के हैं। इन कागजों में लिखा हुआ है कि मैं राही कपाड़िया आज से 'अनु की रसोई' की 50 फीसदी की पार्टनर हूं। मैं आधी मालकिन हूं। ये सुनते ही अनुपमा राही को देखती रह जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications