Anupamaa Spoiler: गुजरात सुपरस्टार कॉम्पिटिशन जीत जाएगी माही, राही के साथ स्टेज पर होगा ऐसा हादसा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 22nd November: टीवी सीरियल अनुपमा में लीप के बाद हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में रोज एक नया धमाका हो रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि राही को बचाने की वजह से अनुपमा को चोट लग जाती है।
दर्द के बावजूद इवेंट में पहुंचेगी अनुपमा
अनुपमा दर्द में रहने के बावजूद अपने बच्चों को सर्पोट करने के लिए गुजरात सुपरस्टार कॉम्पिटिशन में जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और अनुपमा के बीच सब कुछ ठीक करने के लिए प्रेम कॉम्पिटिशन से आउट हो जाएगा।

अनुपमा की हालत देख हैरान होगा प्रेम
इसके बाद जब प्रेम सोचेगा कि उसे पैसों की काफी जरूरत थी, तभी वह लड़खड़ाते हुए अनुपमा को देख लेगा और उसे इस हालत में देखकर शॉक्ड हो जाएगा। फिर भागकर वह अनुपमा के पास जाएगा, उसे संभालेगा और अंदर लेकर जाएगा। वहीं अनुपमा को इवेंट में देखकर शाह परिवार के लोग उल्टा सीधा बोलेने लगेंगे।
डांस करते-करते स्टेज पर गिर जाएगी राही
शो में माही और राही एक साथ स्टेज पर डांस करेंगे और दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्टर देंगे। लेकिन तभी राही के पैरों की घुंघरू खुल जाएगी और उसे काफी चोट लगेगी। ऐसे में वह स्टेज पर गिर जाएगी। तब अनुपमा भागकर उसके पास जाएगी और उसे गले से लगा लेगी।
माही जीतेगी गुजरात सुपरस्टार कॉम्पिटिशन
आखिर में माही ये कॉम्पिटिशन जीत जाएगी और राही की हार होगी। वहीं राही को लगेगा कि उसकी घुंघरू से छेड़छाड़ अनुपमा ने की होगी जबकि ये सारा कांड ईशा और पाखी मिलकर करते हैं, ताकि राही हार जाए और माही जीत जाए। इसके बाद राही बेसुध होकर सड़क पर चलेगी। तभी प्रेम आकर उसे बचा लेगा। वहीं राही अपना सारा गुस्सा प्रेम पर निकाल देगी और उसके सामने अपना दर्द भी बयां करेगी।












Click it and Unblock the Notifications