Anupamaa: क्या डिंपी-टीटू की शादी में नहीं जा पाएगी अनु? वनराज और बा चलेंगे नई चाल, होगा ये बड़ा ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 21st May: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' में जल्द ही एक नया ट्वि्स्ट आने वाला है। इसी के साथ ये शो लोगों का दिल जीत रहा है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे रेस्तरां के खाने का स्वाद चखने के लिए स्पाइस एंड चटनी पहुंचे फूड क्रिटिक बिरयानी में कॉकरोच देखकर चौंक जाएंगे।
डिंपी-टीटू की शादी नहीं जा पाएगी अनुपमा
इसके लिए अनु मीडिया, यशदीप के सामने काफी शर्मिंदा होगी और यहां तक कि उसकी सुपरस्टार मास्टरशेफ ट्रॉफी भी छीन ली जाएगी। अपकमिंग एपिसोड में स्पाइस एंड चटनी एक बार फिर से बंद हो जाएगा। एक बार फिर वनराज और बा अपना असली रंग दिखाएंगे क्योंकि वो अनु को भारत में डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने से रोकेंगे।

अनुपमा को होगा मां की जिम्मेदारी का एहसास
अनुपमा शो के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें अनु डिंपी और टीटू की शादी के लिए जाने के लिए अपना बैग पैक करती हुई दिखाई दे रही है। अनु भगवान से प्रार्थना करती है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ है, उसे अभी भी भारत जाकर डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने की जरूरत है क्योंकि एक मां के रूप में ये उसकी जिम्मेदारी है।
अनु को भारत आने से रोकेंगी बा
अनु भारत जाने की तैयारी में लगी होती है, वहीं बा उसे वीडियो कॉल करती है और कहती है कि उसे डिंपी और टीटू की शादी के लिए भारत आने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो लोग सब कुछ संभाल लेंगे। अनु बा से पूछती है कि वो उसे शादी में शामिल होने से क्यों रोक रही हैं।
शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
इसके बाद वनराज आता है और बा से फोन लेता है और अनु को बोलता है कि वह नहीं चाहता कि अनु शादी में शामिल हो क्योंकि उसने पहले ही उसका नाम खराब कर दिया है और वह नहीं चाहता कि उसके आने से परिवार में चीजें और ज्यादा खराब हो जाए। ये सुनकर अनु चौंक जाती है।












Click it and Unblock the Notifications