Anupamaa: अनुज की तरफ एक बार फिर से हाथ बढ़ाती नजर आएगी अनुपमा, बा-बापूजी छोड़ेंगे घर
Anupamaa Serial Spoiler Alert 21st June: टीवी का पॉपलुर शो 'अनुपमा' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में हर रोज कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अधिक, पाखी को चेतावनी देता है कि वो अपनी बेटी ईशानी की कस्टडी अपने पास लेगा। इसके बाद वह शाह हाउस से जाते-जाते अनुज और अनुपमा को फिर साथ आने की सलाह देता है, जिस पर परिवार के कई लोग अपनी सहमती जताते हैं।
देविका अनुपाम से कहेगी ऐसी बात
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत अनुज और देविका से होगी, जहां देविका कहेगी कि वो अधिक की बातों से बिल्कुल सहमत नहीं है। उसे और अनुपमा को फिर एक हो जाना चाहिए। हालांकि, अनुज उससे बिना कुछ कहे वहां से चला जाएगा। देविका को उसकी इस चुप्पी का कारण समझ नहीं आएगा और वह हैरानी से खड़ी अनुज को देखती रहेगी।

अनुपमा संभालेगी खाने की जिम्मेदारी
दूसरी तरफ अनुपमा शादी में कोई केटरिंग वाला न मिलने पर परेशान होगी। ऐसे में वो खुद ही फंक्शन में खाना बनाने की जिम्मेदारी उठा लेगी। हालांकि, इस दौरान उसे अमेरिका के रेस्तरां में हुआ तमाशा और अपने खाने की बदनामी याद आ जाएगी, लेकिन वह खुद को समझाएगी कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी, बल्कि उसे अपने स्टाफ पर भरोसा करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके बाद अनुपमा हिम्मत करके खाना बनाना शुरू कर देगी।
घर से जाने की तैयारी करेंगे बा-बापूजी
दूसरी ओर बा-बापूजी घर से जाने की तैयारी करेंगे और बैग साफ करने की बात करेंगे। तभी डिंपी आ जाएगी और पूछेगी कि वो क्या कहां जा रहे हैं, लेकिन बा बहाने बना देंगी, लेकिन डिंपी को एहसास हो जाएगा कि कुछ ठीक नहीं है। वहीं डिंपी बा से अपना हल्दी वाला दुपट्टा लेगी, जिसे देखकर वो बहुत खुश हो जाएगी और बा से कहेगी कि ऐसा तो कोई डिजाइनर भी नहीं बना सकता, क्योंकि उसमें बड़ों का आशीर्वाद नहीं होता।
अनुज अपनी अनुपमा को देगा गजरे
अनुपमा फंक्शन के लिए तैयार होकर आएगी, लेकिन वो अपनी साड़ी की प्लेट्सट से परेशान होगी। ऐसे में अनुज आकर उसकी साड़ी की प्लेट्स ठीक करेगा। अनुपमा उसे देख थोड़ी देर के लिए घबरा जाएगी। इसके बाद अनुज उसे गजरे देगा। अनुपमा गजरा लेकर चली जाएगी। जब वह फंक्शन में आएगी तो उसके बालों में गजरा लगा होगा, जिसे देखकर अनुज बेहद खुश हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications