Anupamaa: अनुज-अनुपमा करेंगे नई शुरुआत, आशा भवन के बाहर वनराज करेगा हंगामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 21st August: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। सीरियल में अनुपमा की बेटी आध्या एक साइको लेडी की कैद में है और अनुज अपनी बेटी की तलाश में है। इन सबके बीच अनुपमा आशा भवन को चलाने के लिए कैटरिंग के बिजनेस को पाने की कोशिश में लगी हुई है।
अनुपमा और अनुज करेंगे नई शुरुआत
अब शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और अनुज अपनी नई शुरुआत करते नजर आएंगे। इसके अलावा शो में डिंपी और टीटू का फिर से झगड़ा होगा और टीटू शाह हाउस को छोड़ने की सोचेगा लेकिन टीटू को नंदिता समझाती हुई नजर आएगी।

टीटू पर शक करेगी डिंपी
वहीं अनुपमा और अनुज अपनी बेटी आध्या को याद करेंगे तभी दोनों मीनू के दोस्तों की बातें सुनेंगे जो घर के खाने के बारे में होगी। अनुपमा इससे आइडिया लेगी और फूड स्टोल के बारे में सोचेगी। दूसरी तरफ नंदिता टीटू को चोट लगने से बचाएगी और फिर दोनों थोड़ी देर बात करने लगेंगे। दोनों को यूं डिंपी देख लेगी और शाह हाउस के बाहर तमाशा करेगी।
नंदिता के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी डिंपी
डिंपी नंदिता के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी और पाखी आग में घी डालने का काम करेगी। तब बापू जी आगे आएंगे और सबको वहां से भगा देंगे। वह पाखी को थप्पड़ मारने की धमकी भी देंगे। वहीं अनुपमा और अनुज अपना आइडिया आशा भवन में सबको बता देंगे और सबको बहुत पसंद आता है और सब मिल कर तैयारी करेंगे।
अनुपमा अपने फूड स्टॉल का नाम छोटी अनु के नाम पर रखेगी और ये सुनकर अनुज बहुत खुश होगा।
अनुपमा को ताना मारेगा अनुज
इसके बाद जैसे ही अनुपमा पूजा करने वाली होगी तो वनराज ताने देने आ जाएगा। वनराज उसका खूब मजाक उड़ाएगा। वह अनुपमा को अमेरिका का ताना देगा। तब पाखी उस पर इज्जत खराब करने की बात करेगी। ऐसे में अनुपमा को भी गुस्सा आएगा और वो वनराज पर भड़क जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications