Anupamaa: अनु-अनुज को साथ देखकर आगबबूला हो जाएगी श्रुति, शो में आएगा ये नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन दिनों इस शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अनु-अनुज पर ध्यान रखेगी आध्या
बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनु, अनुज और आध्या टीटू और डिंपी की शादी के लिए इंडिया आए हुए हैं। हालांकि श्रुति अमेरिका में है लेकिन उसे लगातार चिंता सता रही है कि कहीं अनुज-अनु करीब न आ जाएं। वह आध्या से उन्हें दूर रखने के लिए कहती है और लगातार अनु-अनुज के बारे में जानने के लिए उसे फोन करती रहती है।

Anupamaa

अनु-अनुज को साथ देखकर आगबबूला हो जाएगी श्रुति
वहीं आध्या जब श्रुति के कॉल का जवाब नहीं देती है तो वह चिढ़ जाती है। श्रुति ये भी देख रही है कि भारत में अनु-अनुज किस तरह करीब आए हैं और अनु के हाथ पर किस तरह अनुज का नाम लिखा है। अनुज श्रुति को ये भी बताता है कि अमेरिका आने के बाद वह सबसे पहले उस शख्स से मुलाकात करेगा जिसने अनु के बारे में शिकायत की थी।

अनुज की चिंता में भारत आएगी श्रुति
ये सब सुनकर श्रुति परेशान हो जाती है, ऐसा लग रहा है जैसे इस सबके पीछे वही हो। वहीं अनुज अनु को वापस चाहता है लेकिन वह यह भी जानता है कि उसके पास अब श्रुति है और आध्या उससे प्यार करती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि श्रुति परेशान हो जाती है और इंडिया आने का फैसला करती है।

आध्या पर चिल्लाएगी श्रुति, चौंक जाएगा अनुज
वहीं दूसरी तरफ अधिक अनु-अनुज से सोचने और अलग न होने के लिए कहता है क्योंकि उनका प्यार खास है। हल्दी फंक्शन के दौरान अनुज और अनु को एक-दूसरे को हल्दी लगाते और नजदीक आते हुए दिखाई देंगे लेकिन श्रुति इसे देख लेगी। वह कथित तौर पर बहुत सारा ड्रामा रचेगी क्योंकि वह अनु-अनुज को एक साथ देखकर गुस्सा हो जाएगी। श्रुति चिल्लाना शुरू कर देगी और आध्या पर लापरवाह होने का आरोप लगाएगी। ये सुनकर आध्या चौंक जाएगी और अनुज भी श्रुति का गुस्सा देखकर चौंक जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+