Anupamaa Spoiler: प्रेम को होगा अपनी गलती का एहसास, दिन में प्यार के सपने देखेगी राही

Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th December 2024: रुपाली गांगुली स्टारर फेमस शो 'अनुपमा' लगातार टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है। इस वक्त शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों इसमें दमदार ड्रामा देखने को मिल रहा है।

शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शो में लीप आने के बाद से इसकी कहानी को बेहद पसंद किया जा रहा है। फिलहाल शो में राही, प्रेम और माही का लव ट्रायएंगल देखने को मिल रहा है। शो के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है जिसे देख दर्शकों को झटका लग सकता है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

अमेरिका से अनुपमा को मिलेगा बड़ा ऑर्डर
बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर मिलता है जिसके काम में शाह हाउस के सभी सदस्य मिलकर अनु की मदद करते हैं। माही और राही दोनों प्रेम के घर छोड़कर जाने से परेशान हो जाती हैं और उसे याद करती हैं।

सपनों में प्रेम के बारे में सोचेगी राही
वहीं राही सोचती है कि प्रेम उसकी वजह से घर से चला गया है क्योंकि उसने प्रेम का प्रपोजल ठुकरा दिया था। शो के अपकमिंग एपिसोड में राही मन में प्रेम को लेकर सोचेगी। उसके मन में प्रेम के साथ बिताए गए पलों का फ्लैशबैक होगा। सपनों में वह प्रेम के साथ क्रिसमस डेकोरेशन के बीच खूबसूरत वक्त बिताएगी।

प्रेम को मिस करने लगेगी राही
राही को एहसास होगा कि वह प्रेम को मिस कर रही है। राही खुद से सवाल करेगी कि ऐसा क्यों हो रहा है। तभी उसके सामने प्रेम आ जाएगा और कहेगा कि तुम्हे भी प्यार है और इसका इजहार कर देना चाहिए। फिर राही को एहसास होगा कि प्रेम सिर्फ उसके सपने में आया था। वह अपने मोबाइल से प्रेम को एक वॉयस नोट भेजेगी।

प्रेम को होगा अपनी गलती का एहसास
वहीं राही मन में ठान लेगी की वो प्रेम से प्यार करने लगी है और सब कुछ जाकर उसे बता देगी। उधर प्रेम को भी शाह हाउस छोड़ने पर एहसास होगा कि उसने अनुपमा का गलत मौके पर साथ छोड़ा जबकि उस वक्त उसे वहां होना चाहिए था। अनुपमा भी काम की वजह से परेशान रहेगी जिसे माही आकर सहारा देगी।

अनुपमा से मिलने पहुंचेगा प्रेम
तभी प्रेम अनुपमा के पास पहुंचेगा, वह कहेगा कि मुझे अपनी पर्नसल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ के बीच लेकर नहीं आना चाहिए था। वो कहेगा कि अब वह उनके साथ काम करेगा, लेकिन प्रेम मन में कहेगा की वो राही के बारे में न सोचे।

शाह हाउस में प्रेम को देख खुश हो जाएगी राही
दूसरी तरफ राही अपने घर के बाहर प्रेम की जीप खड़ी देखेगी और खुश हो जाएगी। उसे लगेगा कि प्रेम वापस आ गया है। राही को लगेगा कि प्रेम उसका वॉयस नोट सुनकर वापस आ गया है और वह खुशी-खुशी घर के अंदर जाएगी, जहां वो प्रेम को देखकर खुश हो जाएगी। प्रेम को सोता देख राही कहेगी की वो सुबह उठते ही प्रेम को अपने मन की बात कह देगी की वो भी उससे बहुत प्यार करती है।

अनुपमा को दिल की बात बताने जाएगी राही
इसके बाद राही अपने मन की बात सबसे पहले अनुपमा को बताने के लिए सोचेगी और उसके पास जाएगी लेकिन तभी अनुपमा राही से कहेगी की माही प्रेम के प्यार में पागल है। ये सुनते ही राही को शॉक लगेगा और वह अपनी बात कहने से रुक जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+