Anupamaa: अनुपमा के प्यार में अनुज लेगा ये बड़ा फैसला, श्रुति से टूटेगी सगाई या फिर..., शो में नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 19th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो में इन दिनों नए नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो के हर एक एपिसोड्स को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है।

श्रुति को अनुपमा और अनुज से हो रही है जलन
अब तक देखा जा चुका है कि अनु, टीटू और डिंपी की शादी के लिए भारत आती है। अनुज और आध्या भी शादी के लिए इंडिया आते हैं। अनुज चाहता है कि आध्या को अपनी मां के लिए प्यार का एहसास हो। वहीं इस बात से श्रुति को जलन हो रही है और उसने आध्या को अनु और अनुज पर नजर रखने के लिए कहा है।

anupamaa

क्या अनुपमा के लिए अनुज तोड़ देगा श्रुति से सगाई?
फिलहाल शो में देखा जा रहा है कि अनुज और अनु करीब आ रहे हैं। अनुज ने अनु से ये कबूल करते हुए सुना कि वह उससे प्यार करती है। वह उसके साथ रहना चाहता है लेकिन उसे ये भी एहसास होता है कि उसकी श्रुति से सगाई हो चुकी है। अनु और अनुज को ये भी पता चलता है कि कॉकरोच घटना के पीछे मिस्टर गुलाटी और राहुल थे। ये बात पूरे शाह परिवार को बताई जाती है जिससे वह लोग सदमे में आ जाते हैं।

अनु की असली बेगुनाही अमेरिका में साबित होगी
अनु अपने परिवार के सामने बेगुनाह साबित हो गई है लेकिन अनु की असली बेगुनाही अमेरिका में साबित होगी। अनुज ने श्रुति को इसकी जानकारी दी और ये भी कहा कि वह उस शख्स से बात करना चाहती है जिसने अनु के बारे में शिकायत की थी। वह उस शख्स से पूछना चाहती है कि उसे शिकायत करने की इतनी जल्दी क्यों थी। ये सुनकर श्रुति टेंशन में आ जाती है।

अनुज को शादी करने के लिए मजबूर करेगी श्रुति
'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि श्रुति ने ही उस शख्स से अनुपमा की शिकायत करने के लिए कहा था। अब श्रुति को डर होगा कि कहीं अनुज को इसका पता न चल जाए और इसलिए वह इंडिया आ जाएगी। फिर वह अनुज को टीटू और डिंपी के उसी मंडप में उससे शादी करने के लिए मजबूर करेगी। लेकिन शो में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अनुज उसे बताएगा कि वह अनु से प्यार करता है और श्रुति से अपनी सगाई तोड़ देगा। वह अनु को अपनी लाइफ में वापस लाने का फैसला करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+