Anupamaa Spoiler: शाह हाउस छोड़ने का फैसला लेगा प्रेम, अनुपमा को अमेरिका से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
Anupamaa Serial Spoiler Alert 19th December: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों राही, प्रेम और माही का लव ट्रायएंगल देखने को मिल रहा है। शो में खूब ड्रामा हो रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
अनुपमा को अमेरिका से मिलेगा बड़ा ऑर्डर
इस बीच अब शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और उसके परिवार में आने वाली नई चुनौतियों और घटनाओं के बारे में दिखाया जाएगा। अनुपमा को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर मिलेगा जिससे सभी खुश हो जाएंगे।

प्रेम शाह हाउस छोड़ने का फैसला लेगा
दूसरी तरफ प्रेम शाह हाउस छोड़ने का फैसला लेगा जिससे भी घरवाले शॉक्ड हो जाएंगे। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अमेरिका से बड़ा ऑर्डर आने पर अनुपमा और उसका परिवार बहुत खुश हो जाएगा क्योंकि ये उनके बिजनेस के लिए एक बड़ा मौका होगा।
राही के नए आइडिया से अनुपमा खुश हो जाएगी
वहीं राही के नए आइडिया से अनुपमा खुश हो जाएगी। तभी प्रेम घायल हालत में घर पहुंचेगा। ये देखकर राही परेशान हो जाएगी और उससे पूछेगी कि उसे चोट कैसे लगी, लेकिन प्रेम उसे नजरअंदाज करेगा। पाखी और परितोष प्रेम को ताना मारेंगे, लेकिन तभी अंश बताएदा कि प्रेम को आसपास के कुछ गुंडों ने मारा है।
राही को नजरअंदाज करेगा प्रेम
राही प्रेम को उसके कमरे तक ले जाने के लिए मदद करेगी लेकिन प्रेम उसे साफ मना कर देगा। आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा प्रेम को इस ऑर्डर में मदद करने से मना करेगी क्योंकि वो चेटिल है और जब तक ठीक नहीं हो जाता वो काम न करे।
घर छोड़कर चला जाएगा प्रेम
इसी बीच प्रेम फैसला लेगा कि वो उनका घर छोड़कर चला जाएगा। ये सुनकर राही और माही दोनों हैरान हो जाएंगे। अनुपमा उससे जाने का कारण पूछेगी जिसके बाद प्रेम घर से चला जाएगा। राही और माही दोनों को इस बात से धक्का लगेगा।
घरवाले करेंगे अनुपमा की मदद
घरवाले चिंता में पड़ जाएंगे कि उनका अमेरिका का ऑर्डर का काम कैसे होगा क्योंकि प्रेम घर छोड़कर चला गया है। लेकिन अनुपमा खुद को इसके लिए तैयार करेगी और सभी घरवाले मिलकर ऑर्डर के काम पर जुट जाएंगे। वहीं पारितोष और किंजल को एहसास होगा कि प्रेम कितना अच्छा शेफ है।
प्रेम के जाने से ऑर्डर पूरा करने में होगी दिक्कत
अनुपमा अपने परिवार के सपोर्ट के बावजूद, अपनी जिम्मेदारियों को संभालने में संघर्ष करती नजर आएगी। उसे अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना होगा लेकिन वह हार नहीं मानेगी। वहीं राही प्रेम को कॉल करेगी लेकिन वो फोन नहीं उठाएगा। वहीं प्रेम फोन पर अनुपमा से बात कर उसे हिम्मत देगा।












Click it and Unblock the Notifications