Anupamaa Spoiler: गुंडों से अकेले भिड़ जाएगी आध्या, क्या अनुपमा से मिल पाएगी उसकी बेटी?
Anupamaa Serial Spoiler Alert 18th October: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में लीप आ गया है और कहानी पूरी तरह बदल गई है। ऐसे में कई पुराने स्टार्स शो को अलविदा कह चुके हैं और कुछ कलाकारों की एंट्री हुई है।
आध्या अपनी मां अनुपमा से अलग हो गई है
शो में दिखाया जा रहा है कि आध्या अपनी मां अनुपमा से अलग हो गई है। वहीं अनु बेटी को ढूंढने में लगी हुई है। आध्या द्वारका में नए नाम से रह रही है। अनुपमा अपनी बेटी की तलाश में द्वारका पहुंच चुकी है।

आध्या का पाला गुंडों से पड़ेगा
बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुपमा अंश के साथ द्वारका जाती है और तभी उसकी बा से बहस हो जाती है। आध्या और प्रेम के बीच भी केमिस्ट्री शुरू होती है। अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या का पाला गुंडों से पड़ेगा।
बर्थडे सेलिब्रेशन देख भड़केगी आध्या
शो में दिखाया जाएगा कि आश्रम में आध्या के बर्थडे की तैयारी होगी लेकिन आध्या भड़क कर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मना कर देगी और वहां से भाग जाएगी। अनुपमा के घर पर उसकी गैरमौजूदगी में तोषू बार-बार लोगों को ये जताएगा कि उस पर सारे काम का भार है और तभी वह माही को दो-चार बातें सुना देगा।
अनुपमा को बस में आध्या दिखेगी
दूसरी तरफ अनुपमा को बस में आध्या दिखेगी जो बार बार उससे दूर जाने की बात करेगी। अनुपमा अपनी बेटी के आगे गिड़गिड़ाएगी और तभी उसका ये सपना टूट जाएगा। द्वारका में आध्या के आश्रम पर गुंडे हमला कर देंगे और सारा सामान घर से बाहर निकाल देंगे। तब आध्या उनसे भिड़ेगी और उन्हें भगा देगी।
माता रानी से मदद मांगेगी आध्या
वहीं आध्या गुंडों के जाते ही माता रानी से मदद मांगेगी और तभी अनुपमा का फोन आ जाएगा। वह गेस्ट बनकर आश्रम में फोन करेगी। आध्या को पता नहीं होगा कि अनुपमा आश्रम आ रही है। ऐसे में वह अनु को रिसीव करने के लिए बस स्टैंड जाएगी। वो रास्ते में प्रेम से टकरा जाएगी और घाट पर दोनों की बहस हो जाएगी।
आध्या का फोन पानी में गिर जाएगा
इस दौरान आध्या का फोन पानी में गिर जाएगा। प्रेम आध्या के साथ फ्लर्ट करेगा लेकिन तभी वहां पर पुलिस आ जाएगी। पुलिस को देखकर आध्या भाग जाएगी। इसके बाद वह अनुपमा को लेने बस स्टैंड जाएगी। आध्या आश्रम में फोन करके अनुपमा का नंबर मांगेगी लेकिन जैसे ही उसे पता चलेगा कि आश्रम में रहने वाले लोग अहमदाबाद से आ रहे हैं, तो वह उन लोगों को लेकर आने से मना कर देगी।











Click it and Unblock the Notifications