Anupamaa Spoiler: लीला के साथ होगी अनुपमा की बहस, मां को मरा हुआ बताएगी आध्या
Anupamaa Serial Spoiler Alert 17th October: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो की कहानी पूरी तरह बदल गई है। बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा द्वारका जाने का फैसला लेती है। वहां पर जाकर आध्या के लिए मन्नत मांगने का फैसला लेती है।
डॉली अपना दर्द अपनी मां लीला के सामने बयां करेगी
वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि डॉली की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी। दूसरी तरफ आध्या अनुपमा की याद में तपड़पने लगेगी। डॉली अपनी बेटी को बार-बार फोन करगी, लेकिन वह नहीं उठाएगी। तब डॉली अपना दर्द अपनी मां लीला के सामने बयां करेगी और चली जाएगी।

आध्या बच्चों के लिए पैसे इकट्ठा करेगी
इस दौरान अनुपमा बा के पास आएगी और डॉली का हमेशा ध्यान रखने के लिए कहेगी। बदले में मां मन ही मन दुआ करेगी कि अनुपमा को आध्या कभी न मिले। तभी हसमुख लीला को जमकर सुनाएगा। वहीं, द्वारका में आध्या अपने आश्रम के बच्चों के लिए पैसों को इकट्ठा करने में लगी रहेगी और रात को उन्हें बिना लाइट के सुलाएगी।
अनुपमा आध्या से मिलने द्वारका पहुंचेगी
इस दौरान वह अनुपमा को याद करेगी लेकिन तभी वह अपनी मां को मरा हुआ मान लेगी। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा अगले दिन द्वारका के लिए निकलेगी और तभी उसकी बहस हो जाएगी लेकिन वह अंश के साथ द्वारका निकल जाएगी। तभी द्वारका में आध्या प्रेम से टकराएगी और दोनों के बीच केमिस्ट्री दिखाई जाएगी।
अनुपमा की मन्नत के पैसे
आध्या प्रेम को वो लिफाफा देगी जिसमें अनुपमा की मन्नत के पैसे होते हैं लेकिन ये बात उसे नहीं पता होगा। प्रेम भी ये पैसे उसे ही द्वाराधीश के आगे चढ़ाने के लिए बोलेगा। वहीं अनुपमा बस स्टैंड पर आध्या का इंतजार करेगी और आध्या उसे लेने आएगी। यहां पर दोनों का आमना-सामना हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications