Anupamaa Spoiler: अनुपमा में आएगा महाट्विस्ट, द्वारका में आध्या से होगी अनु की मुलाकात

Anupamaa Serial Spoiler Alert 15th October: टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा की कहानी में एक बार फिर से लीप आ गया है। शो के लगभग सभी कलाकार बदल गए हैं और अनुपमा की जिंदगी से फिर से अनुज और आध्या गायब हो गए हैं। सीरियल में इस समय जोरदार ड्रामा देखने को मिल रहा है और जल्द ही कई ट्विस्ट और टर्न्स भी आने वाले हैं।

अकेले जिंदगी काट रही है आध्या
कहानी में लीप आने के बाद अनुपमा शाह परिवार की जिम्मेदारी उठाए हुए नजर आ रही है तो वहीं आध्या अकेले अपनी जिंदगी काट रही है। अब एक बार फिर से सीरियल की कहानी पलटने वाली है। इस बार अनुपमा-आध्या आमने-सामने आ सकते हैं।

Anupamaa Spoiler

अनुज और आध्या से अलग हो चुकी है अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अनुज और आध्या से अलग हो चुकी है। वह डांस भी छोड़ चुकी है, लेकिन अब अनुपमा सालों बाद आध्या की याद में एक बार फिर डांस करेगी। वह दर्द में पूरी तरह टूट जाएगी। वहीं अनुपमा और प्रेम की मुलाकात होगी। प्रेम की बातें अनुपमा को अच्छी लगेगी। प्रेम अनुपमा को बताएगा कि कैसे बिछड़े हुए लोग द्वारका में मिल जाते हैं।

अनुपमा से ऐसा वादा करेगा प्रेम
प्रेम अनुपमा से वादा करेगा कि वह द्वारका जाकर उनके लिए दुआ करेगा। वह अनुपमा के नाम की पूजा करवाएगा ताकि उसे उसकी बेटी मिल जाए। दूसरी तरफ आध्या अनुपमा से फिर से नफरत करने लगी है। आध्या इस गलतफहमी में जी रही है कि अनुपमा उसे डिंपी की मौत के आरोप में जेल में डालने वाली थी।

द्वारका में प्रेम की जान बचाएगी आध्या
वहीं प्रेम द्वारका पहुंच गया है और यहां पर उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। प्रेम मंदिर के सामने समंदर में गिर जाएगा और तब उसकी जान आध्या बचाएगी। अनुपमा सालों से आध्या की तलाश में जुटी हुई है और अब उसे आध्या का पता चल जाएगा।

आध्या से बात करने की कोशिश करेगी अनु
पुलिस के जरिए अनुपमा को पता चलेगा कि आध्या द्वारका में है। वह यहां पर आश्रम में रह रही है। अनुपमा को एक नंबर मिलेगा जिस पर कॉल करके वह आध्या से बात करने की कोशिश करेगी। इतना ही नहीं, अनुपमा द्वारका जाने का फैसला लेगी और वह आध्या के लिए द्वारका पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+