Anupamaa: ऑटो ड्राइवर बना अनुज, अनुपमा का मजाक उड़ाएगा वनराज, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 13th August: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में छह महीने के लीप आने के बाद से ही काफी ड्रामा दिखाई दे रहा है। इस समय शो की कहानी अनु और अनुज के इर्द-गिर्द घूम रही है।

अनु और अनुज की मदद करेगा सागर
अनु और अनुज कई तरह की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। अनुज कपाड़िया मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी बेटी आध्या मर गई है। वहीं अनु ने उससे वादा किया है कि वह आध्या को वापस लाएगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनु और अनुज को सागर की मदद करते हुए देखा जाएगा।

anupamaa

मजबूरी में ऑटो ड्राइवर बना अनुज
अपकमिंग एपिसोड सागर जो कि एक ऑटो ड्राइवर है उसे बुखार हो जाएगा। अनुपमा उसे खराब तबियत में काम पर जाने के लिए मना करेगी लेकिन वह किसी की नहीं सुनेगा। इसके बाद वह ड्राइवर वाले कपड़े पहनकर ऑटो चलाने निकल जाएगा। सागर को रास्ते में अनुज मिलेगा। वह सागर से कहेगा कि पीछे बैठ जाओ और मैं ड्राइव करुंगा।

वनराज करेगा अनु का अपमान
इसके बाद आशा भवन के सामने वनराज गाड़ी लेकर आएगा और अनुज को ड्राइवर के कपड़ों में देख उसका मजाक उड़ाएगा। वनराज अनुज से कहेगा कि अनुपमा ने तुम्हारी क्या हालत कर दी है। वनराज अनु का खूब अपमान करेगा। हालांकि अनुज इस बार उसके लिए स्टैंड लेगा।

अनुज को आध्या के जिंदा होने का हुआ एहसास
अनुज को विश्वास है कि उनकी बेटी आध्या जिंदा है और अनु उसे वापस लाएगी। इस बीच एक बार फिर अनुज को रास्ते में आध्या दिखाई देगी। वह उस गाड़ी का पीछा करने लगेगाय़ इसके बाद अनुपमा उसे संभालेगी। इस बीच पाखी को मीनू और सागर पर शक होने लगेगा।

शो में आएगा नया ट्विस्ट
अपकमिंग एपिसोड में मीनू बीमार सागर से मिलने के लिए किंजल की मदद लेगी। आपको बता दें कि सागर ने मीनू को छेड़खानी से बचाया था और दबंगों से लड़ाई भी की थी। मीनू को बुरा लगेगा और वह सागर से मिलकर उसका हाल-चाल लेने पहुंचेगी। पाखी उसका पीछा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+