'अनुपमा' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, लाइटमैन की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Anupamaa Set Big Incident: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। ये शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग इस शो की कहानी को लेकर काफी चर्चा करते रहते हैं। लेकिन फिलहाल इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
'अनुपमा' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा
इस बार 'अनुपमा' अपनी टीआरपी नहीं, बल्कि शो के सेट पर हुए एक बड़े हादसे को लेकर सुर्खियों में आ गई है। खबर है कि रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' सके सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। वहीं करंट लगने से लाइट मैन की मौत भी हो गई है।

शो के असिस्टेंट लाइटमैन की हुई मौत
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार गत 14 नवंबर को ही 'अनुपमा' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया था। सेट पर मौजूद शो के असिस्टेंट लाइटमैन को इलेक्ट्रिक करंट लग गया है। अफरा-तफरी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।
'अनुपमा' के सेट पर पुलिस ने की पूछताछ
फिलहाल 'अनुपमा' की टीम की तरफ से इस मामले में अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। वहीं मीडियो रिपोर्ट के अनुसार शो के असिस्टेंट लाइटमैन की मौत के मामले में मुंबई के आरए कॉलोनी के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस 'अनुपमा' के सेट पर भी पहुंची थी।
टीआरपी की लिस्ट में फिसली 'अनुपमा'
आपको बता दें कि टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाला टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस बार दूसरे नंबर पर फिसल गया है। काफी लंबे समय बाद ये शो दूसरे पायदान पर आया है। शो को 2.2 टीआरपी मिली है और इस बार टीआरपी की रेस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल आगे निकल गया है।
सौतेली बेटी संग रुपाली गांगुली का विवाद
वहीं 'अनुपमा' शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईशा ने रुपाली गांगुली पर उनकी मां के गहने चोरी करने और पैरेंट्स की शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि अब रुपाली ने भी अपनी सौतेली बेटी पर मानहानि का केस कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications