Anupamaa शो को लेकर बड़ा खुलासा, सीरियल छोड़ रही हैं रुपाली गांगुली! क्या शुरू होगी नई कहानी?
Anupamaa Rupali Ganguly: टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। शो की कहानी में 15 साल का लीप आने के बाद से इसमें कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई थी और कुछ नए ट्विस्ट भी दिखाए जा रहे थे। लेकिन अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
शो की टीआरपी कम हो रही है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले काफी दिनों से इस शो की टीआरपी कम होती जा रही है। शो में जब से राही, माही और प्रेम का लव ट्रायएंगल शुरू हुआ है, दर्शक इसे कुछ खास पचा नहीं पा रहे हैं। अब खबर है कि इस सीरीयल में लीड किरदार अनुपमा का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी इसे अलविदा कहने वाली हैं।

शो को अलविदा कह सकती हैं रुपाली गांगुली
इस खबर ने सीरियल के दर्शकों को शॉक्ड कर दिया है। वहीं रुपाली गांगुली के फैंस भी हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही मेकर्स ने शो में राही का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को अद्रिजा रॉय से रिप्लेस कर दिया था। वहीं अब लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के शो छोड़ने की खबर आ रही है।
रुपाली गांगुली के कम हुए सीन्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि रुपाली गांगुली अगले 3 महीने में बाद इस सीरियल को छोड़ सकती हैं क्योंकि मेकर्स का पूरा फोकस इस वक्त राही, माही और प्रेम के लव ट्रायएंगल पर है। वह आगे की स्टोरी इसी के आधार पर बनाना चाहते हैं जिसके चलते रुपाली गांगुली के सीन्स काफी कम कर दिए गए हैं।
अलीशा परवीन की कर दी गई छुट्टी
एक्ट्रेस अलीशा परवीन ने 2 महीने पहले ही इस शो में एंट्री की थी। शो में 15 साल का लीप आने के बाद काफी बड़ा जेनरेशन गैप दिखाया गया था। ऐसे में सीरियल में सभी छोटे बच्चे 15 साल की लीप के बाद बड़े हो गए थे। वहीं अलीशा ने खुद इस खबर की पुष्टि की थी। शो के मेकर्स ने बिना कारण बताए रातों-रात अलीशा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह अद्रिजा रॉय को ले लिया गया। इस बात से अलीशा को बड़ा झटका लगा था।
पहले भी कई किरदार हुए हैं बाहर
सिर्फ अलीशा परवीन ही नहीं इसके अलावा शो से एक झटके में सारी पुरानी स्टारकास्ट बाहर हो गई थी। उनकी जगह पर नए एक्टर्स को तोषू, किंजल और पाखी के किरदार के लिए चुना गया था। वहीं शो के लीड एक्टर्स सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना ने भी हमेशा के लिए अनुपमा को अलविदा कह दिया है।












Click it and Unblock the Notifications