Anupamaa: गौरव खन्ना और उनकी बीवी की इमेज बिगाड़ने के लिए रूपाली गांगुली ने लिए पैसे? जानिए क्या है सच?
Rupali Ganguly replied Trollers: स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' से लोगों का दिल जीतने वाली रूपाली गांगुली इस वक्त थोड़ी सी भड़की हुई हैं, दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ये लोग रूपाली गांगुली पर शो के हीरो अनुज कपाड़िया यानी कि गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की छवि खराब करने का आरोप लगा रहे हैं, जिस पर अब रूपाली ने भड़कते हुए जवाब दिया है।

मालूम हो कि गौरव खन्ना के एक फैन पेज पर एक फैन ने एक मीडिया हाउस को लताड़ लगाई है क्योंकि उसने आकांक्षा चमोला की एक रील को लेकर उल्टा-सीधा लिखा था।
गौरव और अकांक्षा की इमेज खराब करने के लिए कितने पैसे लिए?
अपनी पोस्ट लिखने के बाद उसने रूपाली गांगुली को टैग किया और साफ तौर पर पूछा कि 'ये बताओ कि गौरव और अकांक्षा की इमेज खराब करने के लिए तुम्हें पीआर टीम की ओर से कितने पैसे मिलते हैं?'
'आप खुद आकर मुझसे क्यों नहीं मिलते...'
इस फैन को उम्मीद नहीं होगी कि रूपाली इन्हें तगड़ा जवाब देंगी। रूपाली ने उस ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा कि 'आप खुद आकर मुझसे क्यों नहीं मिलते, इसके बाद आप खुशी-खुशी ये बात मुझसे ही पूछ सकते हैं, जय माता दी'। जिसके बाद अब लोग रूपाली के साथ हो गए हैं और उस व्यक्ति को ट्रोल कर रहे हैं, जिसने रूपाली से ये सवाल किया था।
' अनुज-अनुपमा रीयल लाइफ में एक-दूसरे से बात नहीं करते'
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रूपाली से गौरव खन्ना को लेकर इस तरह से प्रश्न किया गया है, इसके पहले भी खबर आई थी कि शो में एक-दूसरे से बेइंतहा प्रेम करने वाले अनुज-अनुपमा रीयल लाइफ में एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और ना ही दोनों के बीच में कोई दोस्ती है।
अनुज और अनुपमा की जोड़ी के दीवाने हैं लोग
ये बात इसलिए उठी थी क्योंकि रूपाली की बर्थडे पार्टी में शो का लगभग हर इंसान मौजूद था सिवाय गौरव खन्ना के। हालांकि बाद में शो की प्रोडक्शन टीम ने इन सारी बातों का खंडन किया था। मालूम हो कि अनुज और अनुपमा की ऑन लाइन कमेस्ट्री शो की यूएसपी है, दोनों की जो़ड़ी पर दर्शक बहुत ज्यादा जान छिड़कते हैं।

क्या है आकांक्षा चमोला का मामला?
दरअसल एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक रील बनाई थी, जिसमें उन्होंने बिल्ली के बच्चे को गोद में लिया था और कहा था कि 'एक इंसान के बच्चे और बिल्ली के बच्चे में यही अंतर होता है कि आप इसे पेट के बल पकड़ सकते हैं, चूम सकते हैं और जब आपको ये तंग करे तो आप इसे य़ूं छोड़ सकते हैं लेकिन इंसान के बच्चे के साथ नहीं कर सकते हैं और और ऐसा कहकर उन्होंने बिल्ली के बच्चे को नीचे गिरा दिया था।'
रूपाली गांगुली ने दिया मुंह तोड़ जवाब
मिसेज खन्ना का ये वीडियो सामने आने के बाद अकांक्षा लोगों के निशाने पर हैं, उन्हें लोग असंवेदनशील और क्रूर बोल रहे हैं। इसी वजह से वो जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। इसी ट्रोलिंग में एक फैन ने रूपाली को भी खींच लिया और उसके बाद जो हुआ वो अब आपके सामने हैं।
मुझे नहीं पता कि इतनी नफरत क्यों फैलाई जा रही है?
हालांकि आकांक्षा ने भी इस मामले में सफाई दी है और कहा है कि ' वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था, इसे केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था मुझे नहीं पता कि इतनी नफरत क्यों फैलाई जा रही है।ट फिलहाल लोगों का वार अभी भी नहीं रूक रहा है और वो जमकर आकांक्षा चमोला को ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications