Anupamaa: 'बिग बॉस' 18 के लिए सुधांशु पांडे ने छोड़ा अनुपमा शो? एक्टर ने खोला राज, Exclusive Interview
Sudhanshu pandey in Bigg Boss 18? (वनइंडिया एक्सक्लूसिव): स्टार प्लस के हिट शो 'अनुपमा' में वनराज शाह का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे ने अचानक डेलीसोप छोड़ दिया, जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, उनको लेकर बहुत सारी बातें कही जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है, कई खबरों में तो ये भी कहा जा रहा है कि सुधांशु और प्रोड्यूसर में बनी नहीं इसलिए उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि सुधांशु और शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के बीच झगड़ा था और सुधाशुं इस बात से भी नाराज थे कि उन्हें शो में गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) से कम तवज्जो मिल रही है, इसी वजह से उन्होंने शो को टाटा-बॉय-बॉय कर दिया लेकिन आखिर सच है क्या? इस बात से अब पर्दा उठाया है खुद एक्टर सुंधाशु पांडे ने।
जिन्होंने वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने और शो से संबधित बहुत सारी बातों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि 'मैं सच पहले भी बयां कर चुका हूं और फिर से कह रहा हूं कि जो चारों तरफ कहानियां या अफवाएं फैल रही हैं, उन्हें प्लीज अफवाओं की तरह ही लें उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और कहानियां सिर्फ कहानियां ही होती है।'
'इन चार सालों में मैंने अपना खून-पसीना एक किया'
'जिस दिन मैंने शो से एग्जिट अनाउंस किया था, तब से लेकर अब तक मैंने यही कहा कि एक शो को मैंने चार साल दिए हैं और इन चार सालों में 'वनराज' को 'वनराज' बनाने में मैंने अपना खून-पसीना एक किया है और चार साल काफी लंबा वक्त होता है।'
'टीवी पर आप एक ही किरदार सालों तक करते चले जाते हैं'
'ये मेरा पहला डेली सोप था, इससे पहले मैंने 50 फिल्में की है, शो हो, फिल्म हो, उसका एक निर्धारित वक्त होता है जो कुछ घंटों या महीनों में खत्म हो जाता है। उसमें भी आपका जो किरदार होता है वो आप एक लिमिटेड पीरियड के लिए प्ले करते हैं लेकिन टीवी पर आप एक ही किरदार सालों तक करते चले जाते हैं।'
'मेरे पास अब इस करेक्टर को कुछ देने को बचा नहीं था'
'हालांकि वनराज एक ऐसा किरदार था, जिसमें बतौर एक्टर मेरी ग्रोथ हुई, क्योंकि उसमें मुझे बहुत कुछ करने को मिला लेकिन अब चूंकि चार साल निकल चुके थे और मुझे ऐसा लगने लगा था कि मेरे पास अब इस करेक्टर को बहुत कुछ देने को बचा नहीं है इसलिए मुझे लगा कि अब चलना चाहिए।'
क्या 'बिग बॉस' 18 के लिए छोड़ा सुंधाशु पांडे ने शो?
इस सवाल को सुनते ही सुधांशु पांडे बहुत जोर से हंस पड़े और बोले कि 'अरे बाप रे, ये 'बिग बॉस' की खबर कहां से आ रही है, मैं बोल-बोल कर थक गया हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। अरे मेरे जैसा एक्टर, जिसकी लाइफ में महाकाल की कृपा से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, उसे इस तरह के शो में जाने की जरूरत क्या है?'
मैं 'बिग बॉस' में नहीं जा रहा हूं: सुधांशु पांडे
'मुझे नहीं लगता कि मैं इस तरह के शो में जाने के लिए फिट हूं, हां कभी मुझे अगर मौका मिलेगा तो मैं शो को होस्ट जरूर करूंगा। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उसे अच्छा होस्ट कर सकता हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी उस शो में पार्ट प्ले कर सकता हूं इसलिए मैं फिर से कह रहा हूं कि मैं 'बिग बॉस' में नहीं जा रहा हूं।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications