Anupamaa: क्या 'अनुपमा' में फिर होगी अनुज कपाड़िया की एंट्री, गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा
Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो को लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं सीरियल में लीप आने के बाद से काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि यही वजह है कि शो टीआरपी लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है।
कई स्टार्स ने 'अनुपमा' को कहा अलविदा
इस शो से अब तक कई स्टार्स बाहर जा चुके हैं। वनराज शाह से लेकर अनुज कपाड़िया, काव्या और तोषु तक का किरदार निभाने वाले एक्टर्स इस शो को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में फैंस को काफी निराशा भी हुई थी।

शो में गौरव खन्ना की दोबारा एंट्री हो सकती है
इस बीच अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में गौरव खन्ना की दोबारा एंट्री हो सकती है। ऐसे में शो के अहम किरदार अनुज कपाड़िया को लोग दाबार स्क्रीन पर देख सकेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बात को कन्फर्म नहीं किया गया है।
गौरव खन्ना का चौंकाने वाला खुलासा
फिलहाल टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में अनुपमा शो में अपनी वापसी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इस शो में वापस आने की इच्छा भी जताई है। आपको बता दें कि गौरव खन्ना इस शो में लीड एक्टर के रोल में नजर आ रहे थे लेकिन 15 साल के लीप के बाद उनके किरदार को हटा दिया गया था।
गौरव खन्ना ने शो में लौटने की इच्छा जताई
वहीं अब डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन के साथ हुई मीटिंग में गौरव खन्ना ने शो में लौटने की इच्छा जताई है। एक्टर का कहना है कि ये सिर्फ तभी मुमकिन हो पाएगा जब शो के प्रोड्यूसर राजन शाही उन्हें दोबारा शो में वापस लेना चाहेंगे।
शो में वापसी को लेकर गौरव खन्ना का बड़ा बयान
-गौरव खन्ना ने बताया कि शो में उनका फेवरेट कैरेक्टर अनुज कपाड़िया ही था जिसे वो निभाते थे। एक्टर ने कहा कि वो जो भी किरदार निभा रहे होते हैं उस समय वो उनका पसंदीदा किरदार बन जाता है।
-गौरव खन्ना ने आगे कहा- अगर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही सर मुझे बुलाते हैं तो अनुज कपाड़िया बनकर सीरियल में वापसी करना पॉसिबल हो पाएगा और मैं फिर दोबारा ये जरूर करूंगा।
-गौरव खन्ना ने आगे मजाक करते हुए कहा- अगर वो नहीं सुन रहे हैं, तो सर मैं फिर से बोल रहा हूं, आप मुझे दोबारा बुला लीजिए। मैं शो को बहुत मिस कर रहा हूं।
गौरव खन्ना के फैंस हुए खुश
गौरव खन्ना की बातें सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। ऐसे में अभी भी शो में उनकी एंट्री की उम्मीद कहीं न कहीं बाकी है। गौरव खुद इस शो में दोबारा लौटना चाहते हैं। वह दोबारा अनुज कपाड़िया का किरदार निभाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications