क्या 'वनराज शाह' अब अनुपमा में नहीं आएंगे नजर? शो छोड़ने पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इस रोल को छोड़ना...'
Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा का हर किरदार फैंस काफी पसंद करते हैं। इस सीरियल में रूपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं। वहीं सुधांशु पांडे वनराज शाह बनकर घर-घर फेमस हो गए। हालांकि पिछले कुछ समय में कई बड़े एक्टर्स ने शो को अलविदा कह दिया। वहीं अव खबर आ रही है कि सुधांशु पांडे भी शो छोड़ने का मन बना रहे हैं।
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने अनुपमा शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है। जब एक्टर से पूछा गया कि कुछ समय के अंदर ही शो को मुस्कान बामने और आशीष मेहरोत्रा ने बीच में छोड़ दिया है। तो क्या आप भी ये शो छोड़ने का मन बना रहे हैं? एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह इस शो से काफी जुड़े हुए हैं।

सुधांशु ने कहा कि, 'मेरा इस सीरियल से काफी लगाव है और अपने इस रोल से जुड़ा हूं। आज भी जब मैं कहीं जाता हूं तो मुझे वनराज के रोल के लिए काफी प्यार मिलता है। लोग वनराज के डायलॉग्स की कॉपी करते हैं।' सुधांशु ने आगे ये भी साफ किया कि इतना फेम मिलने के बाद शो छोड़ने का कोई मतलब नहीं बनता।
सुधांशु ने आगे कहा कि इतना आइकॉनिक रोल करने के बाद जिसके लिए उन्होंने रात दिन इतनी मेहनत की है उसे छोड़ना वह नहीं चाहते हैं और फिलहाल शो छोड़ने का कोई प्लान नहीं है। बता दें कि, हाल ही में सुधांशु ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि बचपन में एक डॉक्टर ने उन्हें मोलेस्ट करने की कोशिश की थी।
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड के बारे में बात करें तो आप देखेंगे कि कैसे अनु यशदीप के साथ अपनी साझेदारी तोड़ देती है क्योंकि वह कहती है कि जब कोई भरोसा नहीं है, तो पार्टनरशिप का कोई भी रूप नहीं हो सकता है। वह यशदीप से यह भी वादा करती है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह असली अपराधी को पकड़ेगी और उसे सजा देंगी।












Click it and Unblock the Notifications