Anupama Spoiler: आश्रम छोड़कर भाग जाएगा अनुज, हाथों में लेटर पर उठ रहे सवाल, अपकमिंग एपिसोड में होगा ट्विस्ट

Anupama serial Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का संडे का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। आखिर में अपकमिंग एपिसोड की एक झलकी दिखाई गई है जिसमें अनुज कपाड़िया की फिक्र में अनुपमा अपनी दोस्त देविका को बुलाती है। स्पॉयलर वीडियो में अनुपमा को घर की सीढ़ियों पर बैठकर देविका से बात करते हुए दिखाया गया है। अनुपमा अपनी दोस्त देविका से कहेगी कि मुझे तेरी मदद चाहिए। देविका पूछेगी तो अनुपमा अपने दिल का सारा हाल बयां कर देगी।

अनुपमा कहेगी कि माना अनुज की मानसिक हालत ठीक नहीं है और माना कि आध्या उन्हें छोड़ गई है लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि वो अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी बरखा भाभी और अंकुश के नाम कर दें। अनुपमा कहेगी कि वो बरखा और अंकुश का सच जानने के लिए देविका की मदद चाहती है। अनु की दोस्त देविका उसकी मदद करने का वादा करेगी। अनुपमा देविका को ये बात भी बताएगी कि उसे पूरा यकीन है कि आध्या मरी नहीं है। वो कहेगी कि आध्या जिंदा है, लेकिन हमें बस उसे ढूंढने की जरूरत है।

Anupama

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर में यह भी दिखाया गया है कि जब देविका और अनुपमा बैठकर बातें कर रहे होंगे तभी बाला और सागर पीछे से दौड़ते हुए आएंगे। दोनों काफी घबराए हुए होंगे और अनुपमा के पूछने पर वो बताएंगे कि अनुज अपने रूम में नहीं है और कमरे की खिड़की खुली हुई थी। अनुपमा भी घबराकर अनुज कपाड़िया की तलाश में कमरे की तरफ दौड़ेगी। अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक और चीज आपको देखने मिलेगी।

अनुज कपाड़िया को प्रोमो वीडियो में एक लेटर लिखते हुए दिखाया गया है। उसके हाथ में एक रजिस्टर है, जिसपर कुछ लिख रहा है। अनुज कपाड़िया जाते वक्त इस लेटर को अपने साथ लेकर जाएगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि वो काफी लड़खड़ाते हुए कदमों के साथ मार्केट में जा रहा है। अब देखना यह होगा कि अनुज कहां जा रहा है और उसके हाथ में यह लेटर आखिर किसलिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+