Anupama Spoiler Alert: अनुज और अनुपमा को मंदिर में मिली बेटी आध्या, लेकिन लगेगा सबसे बड़ा झटका

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी सारे नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें अनुज को ऐसा झटका मिलने वाला है जिसे देख अनुपमा के भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि देविका ने ये पता लगा लिया है कि अनुज कपाड़िया की लाडली आध्या कहां और वह क्या कैसी हैं। देविका के मुताबिक, आध्या अपने नए माता-पिता के साथ हैदराबाद में ही है। ये सुनकर अनुपमा और अनुज की खुशी का ठिकाना नहीं होता।

Anupama

इसके बाद अनुज कपाड़िया और अनुपमा भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मंदिर जाएंगे। इसके अलावा अनुपमा को एक और खुशी मिलती है। जिसमें वह नए कॉन्टैक्ट के मुताबिक अब अपने आश्रम का टैक्स चुका सकती हैं। ऐसे में अनुपमा अनुज के साथ मंदिर जाकर इन पेपर को भगवान के चरणों में रख देंगी। मंदिर में दोनों को एहसास होता है कि उनकी बेटी आध्या आसपास ही है।

भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़े अनुज और अनुपमा जैसे ही पलटते हैं तो उन्हें कुछ ऐसा नजर आएगा जिसके बाद अनुज को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अनुज और अनुपमा के सामने उनकी बेटी आध्या किसी और औरत के साथ खड़ी होती है। एक पल को दोनों खुश हो जाते हैं लेकिन जैसे ही वह आध्या को प्रिया के नाम से सुनते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं।

अनुपमा और अनुज लंबे समय से अपनी बेटी आध्या की तलाश में जुटे थे। ऐसे में उसे सामने देखने के बाद प्रिया के नाम से संबोधित होते हुए देखकर अनुज बुरी तरह से टूट जाएंगे। अब यहां सवाल ये उठता है कि आध्या का किसी ने अपहरण किया है या फिर अब वह डबल रोल में नजर आने वाली है। अनुपमा के अपकमिंग शो में ये बड़ा ट्विस्ट देखने लायक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+