Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा का एनजीओ बचाएगा ये शख्स, अब क्या करेंगे वनराज?

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में हर दिन एक नया ट्विस्ट आता है। यही वजह है कि टीआरपी में ये शो सबसे टॉप पर है। अब शो में बेटी आध्या की याद में अनुज तड़पते हुए नजर आएंगे।

हर बार की तरह इस बार भी अनुपमा अनुज कपाड़िया की ढाल बनकर खड़ी हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कैसे अनुज की मदद करें। सीरियल की कहानी में देखा गया कि अनुज को ठीक करने के लिए अनुपमा मंदिर तक में डांस करती हैं। जिससे उनको पुरानी बातें याद आ सकें।

anupama

लेकिन अब अनुज को धीरे-धीरे बेटी आध्या की याद सताने लगी है। उन्होंने दीवार में अपनी बेटी की तस्वीर बनाई। पति की ऐसी हालत देखकर अनुपमा काफी परेशान हो गईं। जैसे ही अनुज अपनी बेटी की तस्वीर बनाएगा तो अनुपमा भी काफी इमोशनल हो जाएंगी। अनुज को ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी खो गई है और उसे पाना अब काफी मुश्किल है।

हालांकि जिस तरह से आध्या अचानक गायब हुई है उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें छुपाया गया है। वहीं वनराज कसम खाकर बैठा है कि वो अनुपमा के एनजीओ को बंद करके रहेगा। वहीं अगर बात शो के ट्विस्ट की करें तो इस बार मीनू अनुपमा से मिलने पहुंचेगी लेकिन ये बात वनराज से बर्दाश्त नहीं हो पाएगी।

अब शो में अनुपमा को ये पता चल जाएगा कि वनराज उनका एनजीओ बंद कराने की पूरी कोशिश में हैं। ऐसे में अनुपमा समझ नहीं पाती कि वह क्या करें और कैसे अपने एनजीओ पर ताला लगने से बचाएं। ऐसे में अनुपमा का साथ देने के लिए एक शख्स की एंट्री होती है। वो और कोई नहीं बल्कि समीर होगा। ये जानने के बाद वनराज की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अब देखना होगा कि क्या वनराज अपनी चाल पर कामयाब हो पाएंगे। कुल मिलाकर अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+