Anupama Spoiler Alert: अचानक इस हाल में अनुपमा को मिलेगा अनुज, बांसुरी की तान सुनकर होगा ऐसा हाल
Anupama Spoiler Alert 15 July: अनुपमा सीरियल की कहानी इसमें लगातार आने वाले उतार-चढ़ावों की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए रखती है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा जहां एक वृद्धाश्रम चला रही है वहीं अनुज कपाड़िया कहीं नजर आ नहीं आ रहे हैं। अनुज की लीप के बाद पहली झलक दर्शकों को मंगलवार को देखने मिलेगी। अनुपमा एक मंदिर में पूजा करने गई होगी तभी उसे बांसुरी की प्यारी सी धुन सुनाई पड़ेगी।
सभी लोग बांसुरी बजाने वाले की जमकर तारीफ कर रहे होंगे। अनुपमा का ध्यान भी इस धुन की तरफ जाएगा जहां एक इंसान बढ़े हुए बालों और भिखारी जैसी हालत में बैठा बांसुरी बजा रहा है। अनुपमा के मुंह से अचानक से ही अनुज कपाड़िया का नाम निकल जाएगा। वह इस बांसुरी बजाने वाले की तरफ बढ़ेगी। अब क्या अनुपमा और अनुज की मुलाकात इतनी ड्रामाटिक होगी या फिर मेकर्स अभी दोनों के फिर से मिलने वाले सीन को थोड़ा और खींचेंगे।

शो में ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं। इस लीप के बाद सीरियल में काफी कुछ बदल गया है। जहां एक तरफ कुछ किरदार शो से हटा दिए गए हैं वहीं दूसरी तरफ कई नए कैरेक्टरों को जोड़ा भी गया हैं। अनुपमा जिस वृद्धाश्रम में काम कर रही है वहां एक लड़का लगातार उसका सपोर्ट करता है।
बताते चलें कि ये लड़का लॉ की पढ़ाई कर रहा है और बाकी वक्त में वृद्धाश्रम के काम संभालने में अनुपमा की मदद करता है। हालांकि ये लड़का कौन है और आखिर क्यों अनुपमा की मदद कर रहा है ये तो आने वाले वक्त में ही पता लग पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications