जब साल भर पहले इलाज के लिए नहीं थे अनुपम श्याम के पास पैसे, CM योगी ने की थी 20 लाख की मदद

जब साल भर पहले इलाज के लिए नहीं थे अनुपम श्याम के पास पैसे, CM योगी ने की थी 20 लाख की मदद

नई दिल्ली, 09 अगस्त: टीवी के जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का मुंबई में 63 वर्ष की आयु में मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से निधन हो गया। अनुपम श्याम ओझा फिलहाल टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा-2' में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार में काम कर रहे थे। अनुपम श्याम पिछले कुछ वर्षों से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और करीब एक सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के एक अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में उन्हे भर्ती कराया गया था, जहां रविवार (08 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ गई। अनुपम श्याम के करीबी दोस्त अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि अनुपम का गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में लगभग 1.30 बजे निधन हुआ। डॉक्टरों ने हमें बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनकी मौत हुई है। उनके पार्थिव शरीर का उनके आवास न्यू डिंडोशी, म्हाडा कॉलोनी में अंतिम विदाई दी जाएगी। उसके बाद दिन में लगभग 11:30-12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Recommended Video

    Anupam Shyam Passes Away: नही रहे अभिनेता अनुपम श्याम, 64 साल की उम्र में निधन | वनइंडिया हिंदी
    साल भर पहले भी तबीयत बिगड़ी थी अनुपम श्याम की

    साल भर पहले भी तबीयत बिगड़ी थी अनुपम श्याम की

    अनुपम श्याम को पिछले साल मार्च 2020 में किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो उस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। अनुपम श्याम के भाई ने आर्थिक मदद की अपील की थी क्योंकि वे अस्पताल के बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। अनुपम श्याम के ठीक होने के बाद लगातार उनकी डायलिसिस करवाई जा रही थी। 2021 में टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' के सीजन 2 लॉन्च होने पर वह काम पर वापस आ गए थे। वह अपनी शूटिंग पूरी करते थे और हफ्ते में तीन बार डायलिसिस के लिए भी जाते थे।

    CM योगी आदित्यनाथ ने की थी 20 लाख की मदद

    CM योगी आदित्यनाथ ने की थी 20 लाख की मदद

    अनुपम श्याम के भाई अनुराग ने पिछले साल 2020 में जानकारी दी थी कि पैसे के अभाव के कारण उनके भाई का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जब अनुपम श्याम ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी आर्थिक मदद की थी। यूपी के सीएम योगी ने अनुपम श्याम के इलाज के लिए 20 लाख रुपये की मदद की थी। अनुपम श्याम का उस वक्त किडनी इनफेक्शन का इलाज चल रहा था।

    अनुपम श्याम ने CM योगी को कहा था- धन्यवाद

    अनुपम श्याम ने CM योगी को कहा था- धन्यवाद

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ओझा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया था। अनुपम श्याम ओझा ने कहा था कि जिस वक्त वह वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे, उनकी मदद के लिए सीएम योगी आएं और उन्होंने इलाज के लिए 20 लाख दिए। अनुपम श्याम ओझा ने एक इमोशमल पत्र लिखते हुए कहा था वह योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहेंगे और ठीक होने पर व्यक्तिगत रूप से उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। अनुपम श्याम ने यूपी में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को बधाई भी दी थी।

    1996 में की अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत

    1996 में की अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत

    अनुपम श्याम ओझा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मूल निवासी थे। अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। अनुपम श्याम लखनऊ की भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक ऑर्ट्स के पूर्व छात्र थे। उन्होंने 1996 में बेनेगल की सरदारी बेगम से अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। अनुपम श्याम ने दिल से, सत्या, हजारों ख्वाइशें ऐसी, जख्म, दुश्मन और स्लमडॉग मिलियनेयर, बैंडिट क्वीन और लगान जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

    घर-घर में फेमस थे ठाकुर सज्जन सिंह

    घर-घर में फेमस थे ठाकुर सज्जन सिंह

    अनुपम श्याम ओझा ने बेनेगल की अमरावती की कथा से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। लेकिन वह मन की आवाज प्रतिज्ञा (2009-2012) में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार को करने के बाद काफी मशहूर हुए थे। 2021 में जब मन की आवाज प्रतिज्ञा-2 का दूसरा सीजन लॉन्च हुआ तो इसमें भी वह सज्जन सिंह के रोल में दिखें।

    'मन की आवाज प्रतिज्ञा' के अलावा अनुपम श्याम ने रिश्ते, डोली अरमानों की, कृष्णा चली लंदन और हम ने ले ली शपथ जैसी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+