Anupam Kher Video: अनुपम खेर नहीं हैं सिकंदर के पापा? फिर क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई!
Anupam Kher Video: बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका अपने पिता के साथ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पिता को मजाकिया अंदाज में मारते दिख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह पिता और बेटे के रिश्ते का अपमान है। सिकंदर खेर मशहूर अभिनेत्री और पूर्व बीजेपी सांसद किरण खेर के बेटे हैं। उनके बायोलॉजिकल पिता के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
सिकंदर के बायोलॉजिकल पिता का नाम गौतम बेरी है। बेरी मुंबई के एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे और किरण खेर के पहले पति थे। किरण खेर और गौतम बेरी का तलाक साल 1985 में हो गया था। उस वक्त सिकंदर की उम्र सिर्फ 4 साल ही थी। इसके बाद किरण खेर ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी की और उन्होंने सिकंदर को गोद लिया और उन्हें अपना नाम दिया।

Anupam Kher Sikandar Kher Relation: पिता-बेटे के बीच है गहरी बॉन्डिंग
सिकंदर खेर खुद भी कई बार इस रिश्ते पर खुलकर बात कर चुके हैं। यूट्यूब चैनल 'टैप ए टेल' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दोनों पिताओं के साथ रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने बताया, 'मेरे बायोलॉजिकल पिता गौतम बेरी थे। करीब 11 साल पहले उनका देहांत हो गया। मेरे पास उनके साथ की ज्यादा स्मृतियां नहीं थीं। मेरी जिंदगी के पिता अनुपम खेर हैं, जो हमेशा मेरे पापा रहेंगे।' सिकंदर ने यह भी माना कि बचपन का ज्यादातर वक्त उन्होंने अनुपम खेर के साथ ही बिताया।
Anupam Kher Video: सिकंदर के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
अनुपम खेर और सिकंदर खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसे लोग गलत तरीके से विवाद से जोड़ने लगे। यह वीडियो पूरी तरह मजाकिया था। वीडियो में अनुपम खेर बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में एक दांत निकलवाया है। इसकी वजह से उनके चेहरे का एक हिस्सा सुन्न है। इसी दौरान मस्ती के मूड में सिकंदर खेर उनके गाल पर थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि कभी किसी ने अपने बाप को उल्टे हाथ का थप्पड़ नहीं मारा होगा। इसके बाद हल्के से अनुपम खेर के गाल पर थप्पड़ मार देते हैं।
अनुपम और सिकंदर का रिश्ता है बहुत खास
सिकंदर खेर के बायोलॉजिकल पिता गौतम बेरी थे, जबकि अनुपम खेर उनके जीवन के पिता हैं। सिकंदर आज भी अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और उन्होंने बेरी के बजाय खेर सरनेम ही अपने साथ लगाया है। वायरल वीडियो भी इसी रिश्ते की सहजता और मस्ती को दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications