'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा बताने पर अनुपम खेर ने दिया ऐसा रिएक्शन, दर्शन कुमार ने कहा- ये सच है

Anupam Kher On The Kashmir Files: इजराइली फिल्म निर्माता नादव लपिद ने कार्यक्रम के सामपन समारोह में कहा कि उन्हें फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक प्रोपेगेंडा की तरह लग रही थी। इसके बाद से ही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ट्विटर पर

Anupam Kher On The Kashmir Files: बॉलीवुड के शानदार कलाकरों में से एक अनुपम खेर फिलहाल सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल अनुपम खेर ने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए ट्विटर पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। आपको बता दें कि गोवा में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का गत सोमवार को समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में जूरी ने एक ऐसा बयान दिया जिसे लेकर इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है। दरअसल समापन समारोह में जूरी ने बॉलीवुड फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा और वल्गर मूवी कहा है। इजराइली फिल्म निर्माता नादव लपिद ने कहा है कि वो इस बात से परेशान और हैरान थे कि इस फिल्म को कार्यक्रम में दिखाया गया था। अब इस बात को लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जूरी ने कहा- द कश्मीर फाइल्स एक प्रोपेगेंडा

जूरी ने कहा- द कश्मीर फाइल्स एक प्रोपेगेंडा

इजराइली फिल्म निर्माता नादव लपिद ने कार्यक्रम के सामपन समारोह में कहा कि उन्हें फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' एक प्रोपेगेंडा की तरह लग रही थी। सोशल मीडिया पर नादव लपिद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसके बाद से ही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। अब इस फिल्म के कलाकारों और मेकर्स की ओर से तरह तरह के रिएक्शनन्स सामने आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने किया ऐसा ट्वीट

आपको बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा बताने पर इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में एक अनुपम खेर ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है- झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है। इसके अलावा अनुपम खेर ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से अपनी तस्वीर भी शेयर की है।

अनुपम खेर ने कहा- भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें

वहीं अनुपम खेर ने मंदिर में पूजा करने के बाद बाहर निकलते हुए एएनआई से बात की और कहा- अगर प्रलय सही है तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है। ये सबकुछ मुझे पूर्व नियोजित लगता है क्योंकि इसके तुरंत बाद टूलकिट गिरोह सक्रिय हो गया। भगवान उन इजराइली निर्माता को सद्बुद्धि दें, ताकि वह मंच से हजारों-लाखों लोगों की त्रासदी को अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए इस्तेमाल न करें।

जूरी के बयान से दुखी हुए दर्शन कुमार

जूरी के बयान से दुखी हुए दर्शन कुमार

फिल्म के एक्टर दर्शन कुमार ने ईटाइम्स से इस बारे में बात करते हुए कहा- जो कुछ भी देखते और सुनते हैं उस पर हर किसी का ओपिनियन होता है लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि 'द कश्मीर फाइल्स' एक ऐसी फिल्म है जो एक समुदाय कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाता है। वो अभी भी आतंकवाद के खिलाफ न्याय के लिए लड़ रहे हैं। एक्टर दर्शन कुमार ने कहा- ये फिल्म अश्लीलता पर नहीं बल्कि एक बड़ी सच्चाई पर आधारित है।

अशोक पंडित ने जूरी को कही ये बात

वहीं फिल्म मेकर अशोक पंडित ने जूरी के बयान पर अपना तीखा रिएक्शन जताया है। उन्होंने कहा है- इस तरह के बयान पर उन्हें बहुत ज्यादा आपत्ति है। नादव लपिद ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है मुझे उस पर कड़ी आपत्ति है। उन्होंने आगे कहा- 3 लाख कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाना अश्लील नहीं है बल्कि एक सच है। मैं एक फिल्म निर्माता हूं और एक कश्मीरी पंडित होने के नाते आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति इस शर्मनाक एक्ट की निंदा करता हूं।

2022 की सफल फिल्म बनीं 'द कश्मीर फाइल्स'

2022 की सफल फिल्म बनीं 'द कश्मीर फाइल्स'

जानकारी के अनुसार फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायेरक्टर विवेक अग्निहोत्री थे। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और कई अन्य कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी है। ये साल 2022 की सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+