The Kerala Story विवाद पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये वही लोग हैं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स...'
दे केरल स्टोरी के रिलीज होने से पहले द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने चेतावनी दी कि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। वहीं अब इस मामले में अभिनेता अनुपम खेर ने भी चु्प्पी तोड़ी है।

Anupam Kher The Kerala Story: फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है। अब इन विवादों के बीच अभिनेता अनुपेम खेर ने फिल्म का समर्थन किया और फिल्म को प्रोपेगेंडा कहे जाने पर चुप्पी तोड़ी है।
द केरल स्टोरी विवाद पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म द केरल स्टोरी का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने मेकर्स को चेतावनी दी थी। इस फिल्म को लेकर उन्हें नफरत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अब इस मामले पर अनुपम खेर ने फिल्म का विरोध करने वालों पर खुलकर बात की।
'ये वही लोग हैं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स...'
अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, द केरल स्टोरी का वही लोग विरोध कर रहे हैं जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' का भी विरोध किया था। ये वही चेहरे हैं, जो ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हर जगह देखा जा सकता है। सीएए विरोध हो या शाहीन बाग विरोध या जेएनयू विरोध, ये सभी वही चेहरे हैं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की थी। मैं इन लोगों का क्या मकसद है यह नहीं जानता और ना ही मुझे इस पर ध्यान देना है।'
फिल्म को लेकर एक्टर ने जाहिर की खुशी
अनुपम खेर इस मामले में आगे कहा, "मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे खुशी है कि हमारे देश में लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो वास्तविकता के करीब हैं। जिन लोगों को लगता है कि यह प्रोपेगैंडा है, वह उस विषय पर फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र हैं, जो उन्हें सही लगती है उन्हें इसके लिए कोई रोक नहीं सकता।"
द केरल स्टोरी कर रही धुआंधार कमाई
बता दें कि फिल्म द केरल स्टोरी का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फिल्म आलोचनाओं का सामना कर रही है। फिल्म की कहानी में दावा किया गया है कि 32 हजार महिलाओं का आईएसआईएस द्वारा इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था। हालांकि विरोध के बावजूद फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications