ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'द कश्मीर फाइल्स', तो निराश हुए अनुपम खेर, बोले- 'जरूर कोई कमी रही होगी'
इस साल ऑस्कर के नॉमिनेशन लिस्ट की रेस से अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बाहर हो गई है। अब एक्टर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।
The Kashmir Files Oscar Nomination: साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन हो चुका है। इस लिस्ट में एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। अब इस गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी के लिए नॉमिनेट किया गया। वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, ऋषभ शेट्टी की कांतारा जैसी सुपरहिट हिट फिल्म इस लिस्ट से बाहर हो गई। अब इस पर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपना रिएक्शन दिया है।

ऑस्कर नॉमिनेशन से द कश्मीरी फाइल्स हुई बाहर
अनुपम खेर ने अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान फिल्म आरआरआर की जमकर तारीफ की और ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जताई। वहीं द कश्मीर फाइल्स के इस रेस से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही एक्टर ने बताया कि फिल्म क्यों ऑस्कर नॉमिनेशंस से बाहर हो गई।

आरआरआर की टीम को दी बधाई
ब्रुट इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अनुपम खेर ने फिल्म आरआरआर को लेकर तारीफों के पुल बांधे। अनुपम खेर ने कहा, 'अगर 'आरआरआर' ने क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड जीता है, गोल्डन ग्लोब जीता है तो यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है। हमें आखिर इसका जश्न मनाना चाहिए?'

अनुपम खेर ने बांधे तारीफों के पुल
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'मैं शायद पहला व्यक्ति था, जिसने गाने के ऑस्कर नॉमिनेशन पर ट्वीट किया, क्योंकि जिस गाने पर सभी डांस कर रहे हैं, मुझे भी वह गाना बेहद पसंद आया। क्योंकि मुझे सच में ऐसा लगा कि नाटू नाटू जैसा सुपरहिट गाना काफी शानदार है, सोशल मीडिया पर सभी लोग इस गाने पर झुमते हुए दिखाई दिए।'

द कश्मीर फाइल्स के रेस से बाहर होने पर हुए निराश
इसके बाद अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स के ऑस्कर से बाहर होने पर कहा, 'निश्चित रूप से कश्मीर फाइल्स के साथ कुछ दिक्कत रही होगी'। एक्टर ने आगे फिल्म आरआरआर को लेकर कहा कि, 'अगर आरआरआर ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ गीत का अवॉर्ड जीता है। तो यह भारतीय सिनेमा के लिए सबसे अच्छी बात है'।

द कश्मीर फाइल्स की हुई थी जबरदस्त कमाई
बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। कम बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 250 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में नजर आए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications