37वीं सालगिरह पर अनुपम खेर ने शादी के इन लम्हों को किया याद, फोटो में किरण को पहचानना हुआ मुश्किल
अनुपम खेर और किरण खेर की शादी के बंधन को आज यानी 26 अगस्त को पूरे 37 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की जिंदगी में आज ही के दिन यानी 26 अगस्त को उनकी पत्नी किरण खेर ने कदम रखा था। दोनों के इस प्यारे से सफर को आज 37 साल हो गए हैं। जी हां अनुपम खेर और किरण राव अपनी शादी की सालगिरह साबित कर रहे हैं। इस खास को मौके को स्पेशल बनाने के लिए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

अनुपम खेर और किरण की शादी की 37 वीं सालगिरह
हिंदी सिनेमा की सदियों पुरानी जोड़ी अनुपम खेर और किरण राव अक्सर एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं। शादी के इतने लंबे सफर के बाद भी ऐसा प्यार बनाए रखना आज की जेनरेशन के लिए एक बड़ा उदाहरण है। अब एक बार फिर अनुपम खेर ने अपने शादी के पलों को याद कर सालगिरह के मौके पर तस्वीर साझा कि जिसमें उन्होंने पत्नी किरण खेर के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है।

अनुपम ने शेयर की अनदेखी तस्वीर
अनुपम खेर ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह तस्वीर शादी के मंडप की है, जिसमें किरण खेर और अनुपम खेर शादी के जोड़े में सजे खड़े हैं। इस तस्वीर को अनुपम खेर ने एक खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर किया है।
किरण खेर के लिए लिखा स्पेशल नोट
अनुपम खेर ने पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी प्रिय किरण, 37 साल पहले हुए हमारी शादी की खूबसूरत तस्वीर, जिसे मैं हाल ही में अपने घर शिमला में पिता के ट्रंक से निकालकर लाया हूं, भगवान आपको सभी खुशियां, लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दे, सालगिरह मुबारक'।
महिमा चौधरी ने दी मुबारकबाद
अनुपम खेर और किरण खेर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस से बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने इस पोस्ट पर बधाई देते हुए लिखा, 'आप दोनों के शादी की सालगिरह मुबारक और आगे का सफर भी सुहाना रहे, आप दोनों आज भी वैसे ही लग रहे हैं'।

किरण खेर और अनुपम की ऐसे हुई थी मुलाकात
किरण खेर की शादी एक बिजनेसमेन गौतम बैरी से हुई थी। जिससे उनका पहला बेटा सिकंदर खेर हुआ था। हालांकि बाद में किरण खेर ने कुछ वजहों से गौतम बैरी से अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद उनकी मुलाकात चंडीगढ़ में अनुपम खेर से हुई और मुलाकात प्यार में कब बदल गई उन्हें पता नहीं चला और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 1985 में अनुपम खेर और किरण खेर की शादी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications