फिल्म जगत से एक और बुरी खबर, दिग्गज अभिनेता श्रीकांत का निधन, सदमे में रजनीकांत

दिग्गज फिल्म अभिनेता श्रीकांत के निधन पर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।

चेन्नई, 13 अक्टूबर: साल 2020 की तरह 2021 भी फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए काफी मनहूस साबित हुआ और बीते दो साल में कई बड़े सितारे हमें छोड़कर जा चुके हैं। पिछले साल फिल्म जगत ने जहां सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं को खोया, वहीं इस साल दिलीप कुमार, राज कौशल, राजीव कपूर और नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं रहे। इस बीच फिल्म जगत से एक और बुरी खबर आई है और वरिष्ठ अभिनेता चंद्रकांत का निधन हो गया है। चंद्रकांत के निधन पर सुपर स्टार रजनीकांत ने भी गहर दुख प्रकट किया है।

जयललिता के साथ की थी करियर की पहली फिल्म

जयललिता के साथ की थी करियर की पहली फिल्म

चंद्रकांत तमिल सिनेमा का एक बड़ा नाम थे और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1965 में आई फिल्म वेन्निरा आदिय से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री जयललिता ने भी काम किया था। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चंद्रकांत की उम्र करीब 82 साल थी और वो कुछ उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

रजनीकांत ने ट्वीट कर जाहिर किया दुख

रजनीकांत ने ट्वीट कर जाहिर किया दुख

अभिनेता चंद्रकांत के निधन पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। तमिल आर्टिस्ट एसोसिएशन नदिगर संगम ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'आरआईपी श्रीकांत'। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ट्वीट कर श्रीकांत के निधन पर दुख जताया। रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- 'अपने प्रिय दोस्त श्रीकांत के निधन से मैं गहरे सदमे में हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

कमल हासन के साथ भी कई फिल्मों में किया काम

कमल हासन के साथ भी कई फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि अपने 40 साल के करियर में श्रीकांत ने अलग-अलग भूमिकाओं के अलावा फिल्मों में नायक और खलनायक के तौर पर भी कई किरदार निभाए। उनकी पहली फिल्म वेन्निरा आदिय का निर्देशन दिग्गज फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने किया था। श्रीकांत ने शिवाजी गनेशन, रजनीकांत और कमल हासन के साथ भी कई फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाएं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+