24 घंटों के भीतर दूसरी बुरी खबर! फिल्म गली बॉय के रैपर धर्मेश परमार का निधन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय में साउंडट्रैक के लिए अपनी आवाज देने वाले रैपर धर्मेश परमार का निधन हो गया है।

मुंबई, 22 मार्च: फिल्म इंडस्ट्री से पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बुरी खबर आई है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय में साउंडट्रैक के लिए अपनी आवाज देने वाले रैपर धर्मेश परमार का निधन हो गया है। इससे पहले सोमवार को तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस गायत्री के कार एक्सीडेंट में निधन की खबर आई थी। धर्मेश परमार को फिल्म इंडस्ट्री में रैपर एमसी तोड फोड के नाम से भी जाना जाता था। महज 24 साल के धर्मेंश परमार के निधन की खबर से बॉलीवुड में सदमे का माहौल है। उनके निधन पर रणवीर सिंह और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है।

'दिल टूट गया...'

'दिल टूट गया...'

धर्मेश परमार मुंबई के हिप-हॉप बैंड 'स्वदेशी मूमेंट' से जुड़े हुए थे और वो उन 50 से ज्यादा रैपर्स में शामिल थे, जिन्होंने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय के लिए अपनी आवाज दी। धर्मेश परमार की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में धर्मेश परमार को याद करते हुए लिखा, 'दिल टूट गया...'। वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी रैपर एमसी तोड फोड के साथ उनकी बातचीत के स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा, 'ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे भाई...'।

'स्वदेशी मूमेंट' ने शेयर किया धर्मेंश का वीडियो

'स्वदेशी मूमेंट' ने शेयर किया धर्मेंश का वीडियो

इससे पहले उनके बैंड 'स्वदेशी मूमेंट' ने इंस्टाग्राम पर धर्मेश परमार की परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यही वो रात थी, जब 'तोड फोड' ने स्वदेशी मेले में अपना आखिरी प्रदर्शन किया। अगर आप वहां होते, तो देख पाते कि लाइव म्यूजिक को लेकर उसके अंदर कितना रोमांच और प्यार था। धर्मेश तुम्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा और तुम हमेशा अपने म्यूजिक के जरिए हमारे बीच रहोगे।'

'कभी सोचूं कहीं चले जाने की दूर...'

'कभी सोचूं कहीं चले जाने की दूर...'

बैंड 'स्वदेशी मूमेंट' ने अपनी पोस्ट में 'तोड फोड' के लिए आगे लिखा, 'कभी सोचूं कहीं चले जाने की दूर...कोई ठिकाने बस जाऊं, जो ना हो ज्यादा मशहूर...जहां ले जाती रहे मन को भाये वो मैं करूं...ऐसे जीना रहना किया मैंने यहीं से शुरू...'। धर्मेश परमार के निधन पर फिल्म जगत से जुड़ी कुछ और हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें- अल्पसंख्यकों के लिए नर्क: पाकिस्तान में बीच सड़क पर हिंदू लड़की को मारी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+