'लाल सिंह चड्ढा' का नाम सुनते ही क्यों भड़के अन्नू कपूर? आमिर को लेकर बोले- 'कौन है वो.. मैं नहीं जानता'

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में अन्नू कपूर से जब आमिर की फिल्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया है।

मुंबई, 7 अगस्त: सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सबकी निगाहें आमिर और करीना कपूर पर ही टिकी हुई हैं। फिल्म इस कदर कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी हुई है कि सभी इसे लेकर बातें कर रहे हैं। ऐसे में बहुत कम ही चांस है कि किसी को भी फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में पता ना हो। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक... आमिर की इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच मीडिया से हालिया बातचीत में अन्नू कपूर ने आमिर की फिल्म और अभिनेता को लेकर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया है कि सुनकर सब हक्के-बक्के रह गए। अब अन्नू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आमिर की फिल्म पर बवाल

आमिर की फिल्म पर बवाल

अभिनेता आमिर खान की फिल्म को लेकर चारों ओर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक आमिर की इस फिल्म पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में जब एक्टर अन्नू कपूर से आमिर की फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उनकी तरफ से बेहद ही चौंकाने वाला जवाब सामने आया।

अन्नू कपूर से पूछा सवाल

अन्नू कपूर से पूछा सवाल

पिंकविला की खबर के मुताबिक, हाल ही में अन्नू कपूर से सवाल किया गया कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कि पत्रकार अपना सवाल पूरा करते, अन्नू कपूर ने कहा, ये क्या है मुझे नहीं मालूम। मैं फिल्म नहीं देखता।

मैं उन्हें नहीं जानता- अन्नू कपूर

मैं उन्हें नहीं जानता- अन्नू कपूर

फिर किसी ने कहा कि नो कमेंट्स। तो अन्नू कपूर बोल पड़े- नो कमेंट्स नहीं। मैं फिल्में नहीं देखता। ना ही अपनी और ना ही परायों की। मुझे पता नहीं वो कौन है। सच में नहीं पता। तो मैं क्या बता पाउंगा कि कौन है वो। मुझे कोई आइडिया ही नहीं है।

आमिर को पहचानने से साफ इंकार

आमिर को पहचानने से साफ इंकार

अन्नू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्टर का ये रिएक्शन सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं। आमिर की फिल्म ही नहीं, बल्कि अन्नू कपूर ने तो उन्हें तक पहचानने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रिलीज की तैयारी में 'लाल सिंह चड्ढा'

रिलीज की तैयारी में 'लाल सिंह चड्ढा'

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें, तो एक्टर की ये फिल्म अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म में मोना सिंह ने आमिर खान की मां का किरदार निभाया है। 'थ्री ईडियट्स' के बाद आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी में है।

आमिर की लोगों से खास अपील

आमिर की लोगों से खास अपील

हालांकि, रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर तगड़ा विवाद भी बना हुआ है। 11 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म को लोग जबरदस्त तरीके से क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। वहीं इस बीच एक्टर आमिर खान ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+