अन्नू कपूर से धोखाधड़ी के मामले में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, खाते से उड़ाए थे 4.36 लाख रुपये

अन्नू कपूर के साथ हुए फ्रॉड के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने मोबाइल नबंर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डीटेल के जरिये आरोपी आशीष की पहचान की, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Annu kapoor Cyber Fraud: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर से ठगी के मामले में 28 साल के एक शख्स को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। दो महीने पहले इस शख्स ने अन्नू कपूर से बैंक केवाईसी अपडेट कराने के बहाने से 4.36 लाख की धोखाधड़ी की थी। ये मामला जबरदस्त सुर्खियों में रहा था और तभी से पुलिस को इस ठगी करने वाले शख्स की भी तलाश थी। पलिस ने आरोपी आशीष पासवान को अंधेरी से गिरफ्तार किया।

Annu kapoor

पुलिस ने इस मामले और आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आशीष पासवान बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। लोगों के बैंक खाते खोलने में मदद करके वो कमीशन कमाता है। अन्नू कपूर के साथ हुए फ्रॉड के बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने मोबाइल नबंर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की डीटेल के जरिये आरोपी आशीष की पहचान की।

बताते चलें कि पुलिस ने आशीष के पास से कुछ दस्तावे और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि आशीष ने सिंतबर में अन्नू कपूर को निजी बैंक की मुख्य शाखा के साथ काम करने वाला कार्यकारी बनकर कॉल किया था। उन्होंने एक्टर से कहा कि उन्होंने केवाईसी नहीं अपडेट करवाई थी और अगर वो तत्काल ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया के बहाने वो जालसाज एक्टर की बैंकिंग डीटेल हासिल करने में कामयाब रहा और उन्हें एक ओटीपी शेयर करने के लिए कहा। थोड़ी देर बात अन्नू कपूर को बैंक के कस्टमर केयर के नंबर से कॉल आया कि उनके खाते के साथ छेड़छाड़ हुई है और 4.36 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर किए गए हैं।

इसके बाद बौखलाते हुए अन्नू कपूर ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी में कहा गया कि पुलिस और बैंक प्रबंधक की कार्रवाई में खुलासा हुआ कि 4.36 लाख रुपये में से 3.08 लाख अलग-अलग बैंग खातों में ट्रांसफर किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+