सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और सिद्दू मूसेवाला से अनमोल बिश्नोई का क्या है कनेक्शन? खुला ये बड़ा राज
Anmol Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि एक्टर के मुंबई स्थित घर पर अप्रैल 2024 में फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार
सूत्रों की मानें तो अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस काफी समय से अनमोल बिश्नोई को ढूंढ रही थी। इसके लिए उन्होंने अमेरिका से मदद भी मांगी थी।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है अनमोल
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का न सिर्फ सलमान खान बल्कि सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में भी नाम सामने आया था। उसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस कुख्यात गैंगस्टर का सलमान खान, सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी से क्या कनेक्शन है।
अनमोल बिश्नोई से क्या है सलमान खान, सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी का कनेक्शन-
सलमान खान और अनमोल बिश्नोई
-बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। आपको बता दें कि जब सलमान खान के घर पर हमला हुआ था उस वक्त अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
-उस वक्त कथित तौर पर एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें अनमोल ने कहा था कि ये एक ट्रेलर है, हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर लड़ाई से न्याय नहीं मिलेगा, तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। अगली बार दीवारों पर या खाली घर में गोली नहीं चलाई जाएगी- जय श्रीराम।
बाबा सिद्दीकी और अनमोल बिश्नोई
-अक्टूबर 2024 को सलमान खान के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारने में अनमोल बिश्नोई का ही हाथ था।
-बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ही जांच एजेंसियों ने बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करने वाले अनमोल बिश्नोई को पकड़ने के लिए इनाम का ऐलान किया था। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
सिद्धू मूसेवाला
-फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था। अनमोल बिश्नोई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए भी मुख्य आरोपी बताया गया था।
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद पुलिस से बचने के लिए अनमोल फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर भाग गया था। बाद में खबर आई थी कि वह अमेरिका में मौजूद है।
-आपको बता दें कि इस समय अनमोल बिश्नोई भारत में नहीं है और उसे अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications